हरिद्वार/ब्यूरो। मातृ सदन ने तीन अगस्त की रात दस बजे केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के आश्रम पहुंचने और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई वार्ता का आडियो शुक्रवार को आश्रम में जारी किया है। यह आडियो 1.28 मिनट का है। मातृ सदन ने आडियो में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और स्वामी सानंद में बात होने का दावा किया है।
आडियो में स्वामी सानंद से वार्ता के बाद अंत में केन्द्रीय मंत्री ये कहते हुए फोन काट देते हैं कि आप छोड़िये, जो आपको करना है करते रहिये। मातृ सदन की ओर से जारी आडियो का मजमून कुछ इस तरह से है।
बातचीत के अंश:
स्वामी सानंद: मैं स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद बोल रहा हूं। गडकरी: नमस्कार जी। स्वामी सानंद: नमस्कार।
गैरों पर करम अपनों पर सितम: बाहरी एजेंसियों को सौंप दिए करोड़ों के काम
गडकरी: हमने गंगा एक्ट तैयार करके भेज दिया है। विभाग से पन्द्रह दिन में रिपोर्ट आने के बाद उसे कैबिनेट में आना है। जैसे ही पन्द्रह दिन बाद रिपोर्ट आती है। पन्द्रह दिन खत्म होते ही कैबिनेट में जाएगा। और यहां क्लीयर होने के बाद इस पार्लियामेंट में आना तो मुश्किल है।
सानंद: देखिये ये सब प्रोसीजर जानता हूं। आप ये मत समझिये कि मैं सामान्य बेवकूफ तो नहीं हूं। मैंने इतने महीने पहले बात उठाई थी। अभी मैं इसके ऊपर तो उपवास खोलने वाला नहीं हूं। और यही है कि आप कुछ कर रहे हैं वो ठीक हैं। आपको जितना लगा कर रहे हैं, करते रहिये। मैं तो ये मानता हूं जब तक वो पास नहीं हो और मैं ये देख न लूं।
प्रीतम और महाराज के बीच बंद कमरे में गुफ्तगू, एकांत में हुई बातचीत के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने
एक्ट को आप रखते हैं क्या एमेंडमेंट हो जाते हैं और संसद के अंदर इस सत्र में पास नहीं हो पाता कि भाई अगले में होगा। लटकते रहे दो-दो तीन साल। इन आश्वासनों के ऊपर इस बीच सानंद की बात को काटकर गडकरी बोलते हैं महाराज सुनिये, आप मेरी बात को समझ लीजिये। आप अपनी ही बात कहेंगे या मेरी बात को भी सुनियेगा।
सानंद: गडकरी की बात को काटते हुए आपकी कई बात मैंने सुन लिया, देखिये, देखिये, ये सब मैं जानता हूं। आपकी बहुत सुन लिया। मेरे पत्र का आपने कोई जवाब नहीं दिया आपकी क्या बात सुनूं मैं। गडकरी: छोड़ दीजिये, छोड़ दीजिये, आपको जो करना है करिये।
मस्क ने 44 अरब डॉलर से कम कीमत में Twitter खरीदने के संकेत दिए
LIC के शेयर NSE पर गिरावट के साथ 872 रुपये प्रति शेयर के भाव पर...
अडाणी समूह के साथ 6.38 अरब डॉलर के सौदे पर कोई कर नहीं: होल्सिम
जम्मू-कश्मीर के परिसीमन प्रस्ताव पर भारत ने पाक को फटकारा, कहा ये...
दशक के अंत तक हमें 6G सेवाओं को लॉन्च करने में सक्षम होना चाहिए- पीएम...
प्लास्टिक सर्जरी के दौरान इस एक्ट्रेस की हुई मौत, डॉक्टरों के खिलाफ...
अतिक्रमण को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को भेजा नोटिस
शिल्पा शेट्टी की फिल्म Nikamma का ट्रेलर रिलीज, भाग्यश्री के बेटे को...
Video: कान्स से दीपिका का फर्स्ट लुक आया सामने, शिमरी ड्रेस में...
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अब हिंदू सेना भी पहुंची सुप्रीम कोर्ट