नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने रविवार को कहा कि भारत गरीबी और बेरोजगारी की भीषण समस्याओं से ग्रस्त लोगों का देश बन गया है। मायावती ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार विकास की बनावटी तस्वीर का डंका पीटकर सियासी फायदा लेने की कोशिश में है।
130 करोड़ आम जनता का असली विकास नहीं उन्होंने कहा कि बसपा बार-बार आगाह करती रही है कि देश में जो भी विकास हो रहा है उसका डंका पीटकर सियासी फायदा लेने की कोशिश की जा रही है। मायावती ने कहा कि ये देश के 130 करोड़ आम जनता का असली विकास नहीं है। यही वजह है कि भारत भीषण गरीबी और बेरोजगारी से ग्रस्त हो गया है।
सरकार लोगों की बात नहीं सुन रही बसपा प्रमुख ने कहा कि देश की ऐसी स्थिति की वजह है कि सरकार लोगों की बात नहीं सुन रही है। मायावती ने आगे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की सरकारें अगर लोगों की बातों पर ध्यान दें तो बेहतर होगा।
आम लोगों और राजनितीक प्रतिष्ठानों के बीच तेजी से आ रहा गिरावट बता दें कि शुक्रवार को एंतोनियो गुतारेस ने कहा था कि दुनिया के विभिन्न नेताओं से आम लोगों की वास्तविक समस्याओं को सुनने की जरूरत पर जोर दिया था। गुतारेस ने कहा था कि दुनिया में आम लोगों और राजनितीक प्रतिष्ठानों के बीच तेजी से गिरावट आ रही है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
जन्माष्टमी पर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के मंदिरों में उमड़ी...
दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर रिपोर्ट निष्पक्ष, जमीनी रिपोर्टिंग पर...
बिल्कीस बानो मामला: प्रधान न्यायाधीश रमण को TRS की विधान पार्षद ने...
AAP के संजय सिंह का दावा- 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल...
मुंबई में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान 78 ‘गोविंदा’ घायल, 11 अस्पताल...
‘ऊपर से मिले’ आदेश पर ‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री’ के खिलाफ छापेमारी...
आतंकी संगठनों को हवाला के जरिये मुहैया कराता था फंड
आनंद गिरि को नैनी केंद्रीय कारागार से चित्रकूट जेल किया गया...
मोदी सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को दिया सेवा विस्तार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के खिलाफ CBI की कार्रवाई की अखिलेश...