Tuesday, Jun 06, 2023
-->
mayur-vihar-phase-1-flyover-starts-from-tomorrow-will-get-relief-from-jam

मयूर विहार फेज-1 फ्लाईओवर पर कल से भरें फर्राटा, जाम से मिलेगी राहत

  • Updated on 1/24/2019

नई दिल्ली/डिजिटल। लोगों को भारी जाम से राहत देने के लिए यूपी लिंक रोड पर मयूर विहार फेज-1 पर बनाए गए फ्लाईओवर को 25 जनवरी को खोल दिया जाएगा। फ्लाईओवर बनाने का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल 25 जनवरी को इसका उद्घाटन करेंगे।

इसी दिन से जनता के इस्तेमाल के लिए इसे खोल दिया जाएगा। अभी नोएडा लिंक रोड पर अक्षरधाम रेलवे क्रॉसिंग,एनएच-24 और समाचार अपार्टमेंट के सामने दोनों साइड आने-जाने के लिए फ्लाइओवर बने हैं। लेकिन मयूर विहार फेज-1 पर केवल नोएडा की तरफ  जाने वाले रूट पर सिंगल कैरिज वे फ्लाइओवर था।

दिल्ली की 'लेडी डॉन' उर्फ सोनू पंजाबन पर चली गोलियां, पुलिस ने जताई कहानी में झोल होने की आशंका

अब दिल्ली सरकार ने बारापूला फेज-तीन योजना के तहत यहां दूसरी साइड यानी नोएडा से दिल्ली जाने वाले रूट पर भी फ्लाईओवर बना दिया है। बारापुला फेज-3 के तहत मयूर विहार से सराय काले खां के बीच जो एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है,वह सीधे इसी फ्लाईओवर से जुड़ेगा।  

क्या है योजना 

  • नोएडा से लक्ष्मीनगर चुंगी की ओर जाने वालों को इसका लाभ मिलेगा।
  • 2010 में यहां सिंगल फ्लाईओवर बनाया गया था।
  • लक्ष्मीनगर चुंगी की ओर से नोएडा की ओर जाने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
  • अभी इस रोड पर नोएडा से दिल्ली की तरफ  आने वाले लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ता है।
  • अब एक किमी लंबे नए फ्लाईओवर के खुलने से यह परेशानी दूर हो जाएगी।
  • श्भविष्य में लोग यहां से सीधे सराय काले खां की तरफ  आ-जा सकेंगे। 
  • नए फ्लाईओवर से बारापुला एलिवेटेड रोड पर आने- जाने के लिए लूप बनाने का काम भी जारी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.