नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को अपना प्रचार गीत जारी किया जिसमें कोविड-19 के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार और पार्टी शासित निगमों के प्रदर्शन और सेवाओं का उल्लेख किया गया है। इस गीत में आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रदूषण और भ्रष्टाचार को लेकर हमला किया गया है।
Snippets of BJP MCD campaign song. #BJPMatlabSeva pic.twitter.com/UYICfjR1cp — BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 15, 2022
Snippets of BJP MCD campaign song. #BJPMatlabSeva pic.twitter.com/UYICfjR1cp
एमसीडी के 250 वार्ड में चार दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि चुनाव परिणाम सात दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गीत को जारी करने के मौके पर कहा कि गीत के बोल हैं ‘भाजपा का मतलब सेवा है...' जिसे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गाया है।
उन्होंने कहा कि इस गीत में दिल्ली की ‘असलियत' और एमसीडी चुनाव में भाजपा की जीत को बयां किया गया है। गीत के जरिये भाजपा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार को यमुना नदी को ‘नाले' और दिल्ली को ‘गैस चैंबर' के रूप में तब्दील करने के लिए आरोपी ठहराया है। गीत में दावा किया गया है कि यदि भाजपा शासित नगर निगम नहीं रहते तो आप सरकार ने हर गली में शराब की दुकान खोल दी होती।
BJP campaign song for MCD Polls. #BJPMatlabSeva pic.twitter.com/lsQmHnkwse — BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 15, 2022
BJP campaign song for MCD Polls. #BJPMatlabSeva pic.twitter.com/lsQmHnkwse
तिवारी ने कहा कि गीत का मुख्य विषय है, ‘‘सेवा ही विचार, नहीं खोखले प्रचार।'' उन्होंने कहा कि इस नजरिये को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने व्यक्त किया था। लोकप्रिय भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह उनका 5025 वां गीत है जिसमें दिल्ली की वेदना को दर्शाया गया है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूरी ने कहा कि यह गीत 200 वार्ड में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
अडाणी मुद्दे पर ‘जवाब नहीं देने' के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर विपक्षी...
अडानी का नाम लिए बगैर PM मोदी ने कविताओं के जरिए राहुल और विपक्ष पर...
क्या ‘अच्छे दिन' आ गए और फिर ‘अमृतकाल' शुरू हो गया : तृणमूल...
अडाणी को हवाई अड्डे देने के खिलाफ नीति आयोग की अनुशंसाओं को नजरअंदाज...
पीएम मोदी के भाषण के बाद अधीर रंजन चौधरी बोले- राहुल गांधी का तीर सही...
मोरबी पुल हादसा : ओरेवा ग्रुप के MD जयसुख पटेल को न्यायिक हिरासत में...
चुनाव आयोग के फैसले से पहले विधायकों की अयोग्यता पर कोर्ट का फैसला आए...
राहुल गांधी बोले - पीएम मोदी के भाषण में सच्चाई नहीं, अगर अडाणी मित्र...
फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने अडाणी समूह के साथ हाइड्रोजन साझेदारी रोकी
MCD महापौर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल सक्सेना से मांगा...