नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जे पी नड्डा ने दिल्ली के वजीपुर इलाके में नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए रविवार को घर-घर जाकर प्रचार किया।
भाजपा के प्रचार अभियान के तौर पर नड्डा ने स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उन्हें पार्टी के ‘संकल्प पत्र' (घोषणापत्र) की प्रतियां सौंपीं। उनके साथ भाजपा के सांसद हर्षवर्धन और पार्टी के अन्य नेता थे। शाम को नड्डा दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाके में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
भाजपा की दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड में मतदाताओं तक पहुंचने की योजना है। इसने कई केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत करीब 100 बड़े चेहरों को इस काम का जिम्मा सौंपा है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत विभिन्न पार्टी नेता सुबह आठ बजे शुरू हुए इस 12 घंटे के अभियान में शामिल हैं। एमसीडी चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।
राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदला, अब अमृत उद्यान के नाम से...
वायुसेना के दो लड़ाकू विमान मप्र के मुरैना में दुर्घटनाग्रस्त, एक...
अमेरिकी उद्योग का वित्तमंत्री से अनुरोध- प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष करों...
भारत आज दुनिया के हर बड़े मंच पर डंके की चोट पर अपनी बात कहता है: PM...
AMU में गणतंत्र दिवस के दिन ‘अल्लाहु अकबर' के नारे लगाने वाले छात्र...
अमर्त्य सेन पर विश्व भारती विवि की जमीन कब्जाने का आरोप, जाने पूरा...
दिल्लीवासियों को महापौर के लिए करना पड़ सकता है अभी और इंतजार
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा...
उन्नाव दुष्कर्म मामला : हाई कोर्ट ने सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि...
पंजाब में 400 नये मोहल्ला क्लीनिक खुले, केजरीवाल बोले- एक और गारंटी...