नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर के चुनाव के लिए छह जून को होने वाली पहली सदन की पहली बैठक के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी के रूप में नामित किया। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सभी लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्थानों को नष्ट करने पर उतारू है। दिल्ली में चार दिसंबर को हुए नगर निगम चुनावों के बाद नगरपालिका की पहली बैठक शुक्रवार को होने वाली है, जिसके दौरान सभी नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे और महापौर और उप महापौर चुने जाएंगे।
देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज BSE के नये प्रमुख बने सुंदररमण राममूर्ति
अधिसूचना में कहा गया है, “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल अधिनियम की धारा 77 के तहत महापौर के चुनाव में बैठक की अध्यक्षता करने के लिए वार्ड संख्या 226 की पार्षद सत्या शर्मा को नामांकित करते हैं।” साथ ही इसमें कहा गया है, “उन्हें अधिनियम की धारा 32 के अनुसार नई दिल्ली के जिलाधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। अन्य पार्षदों को शपथ (पीठासीन अधिकारी द्वारा) दिलाई जाएगी।” शपथ ग्रहण समारोह के बाद, अधिनियम की धारा 35 के अनुसार, नवगठित नगर निगम महापौर का चुनाव करेगा। एमसीडी अधिकारियों ने कहा कि महापौर पद के लिए तीन नामांकन मिले हैं जिनमें दो ‘आप' से और एक भाजपा से है।
कंझावला हादसे की पीड़िता की छवि धूमिल करने के लिए ‘सबूत गढ़ रही' पुलिस और BJP : AAP
पार्टी सूत्रों ने कहा कि ‘आप' का एक उम्मीदवार विकल्प के तौर पर (बैकअप) है। महापौर पद के लिए उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और आशु ठाकुर (आप) और रेखा गुप्ता (भाजपा) हैं। ओबेरॉय ‘आप' के मुख्य दावेदार हैं। उप महापौर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार (आप) तथा कमल बागरी (भाजपा) हैं।
बिल्कीस बानो मामला : न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी ने फिर सुनवाई से खुद को अलग किया
Wrote a letter to Hon’ble LG against the illegal and unconstitutional manner in which notification on aldermen has been done. pic.twitter.com/SdTVcujtGn — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 5, 2023
Wrote a letter to Hon’ble LG against the illegal and unconstitutional manner in which notification on aldermen has been done. pic.twitter.com/SdTVcujtGn
अधिसूचना में आगे कहा गया है, “इस प्रकार चुने गए महापौर तब आसन ग्रहण करेंगे और क्रमशः अधिनियम की धारा 35 (1) और 45 (1)(i) के तहत उप महापौर और स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव कराएंगे।” उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को ‘आप' ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 में से 134 वार्ड में जीत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था। चुनाव में भाजपा ने 104 वार्ड में जबकि कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी।
‘आप' ने एमसीडी में नेता सदन नियुक्त किया आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को आदर्श नगर वार्ड से निर्वाचित हुए अपने पार्षद मुकेश गोयल को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सदन का नेता नियुक्त किया। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली के उप राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने छह जनवरी को नगर निकाय का महापौर चुनने के लिए आयोजित होने वाली एमसीडी की पहली बैठक के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद सत्य शर्मा को पीठासीन अधिकारी नामित किया।
चार दिसंबर को नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बार शुक्रवार को एमसीडी सदन की बैठक होगी जिसमें नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे और महापौर व उप महापौर का चुनाव होगा। महापौर का चुनाव सात दिसंबर को मतगणना होने और नतीजे आने के करीब एक महीने बाद होने जा रहा है। इस चुनाव में ‘आप' ने भाजपा को 15 साल के बाद एमसीडी की सत्ता से बेदखल करते हुए 250 सदस्यीय निकाय में 134 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, 104 पार्षदों के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर रही जबकि कांग्रेस के खाते में नौ सीटें गईं।
चंपत राय के राहुल की तारीफ करने पर कांग्रेस ने कहा: क्या यह उप्र में जलवायु परिवर्तन का संकेत
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
टिकैत का ऐलान - बृजभूषण मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे किसान...
अडानी और मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार पर कांग्रेस ने दागे सवाल
केजरीवाल को अध्यादेश के मुद्दे पर स्टालिन की DMK का मिला समर्थन
संसद में ‘राजदंड' स्थापित करना नए भारत का हिस्सा और ‘हिंदू राष्ट'...
केजरीवाल सरकार ने ‘मोहल्ला बसें' शुरू करने के लिए अभियान शुरू किया
CM आवास के पास बने सर्वेंट क्वार्टर में सिपाही ने किया सुसाइड
हाई कोर्ट ने सिसोदिया से पूछा - आबकारी नीति इतनी अच्छी थी तो वापस...
राज्यपाल पुरोहित ने पंजाब विश्वविद्यालय का मुद्दा सरकारों के पाले में...
भाजपा सांसद मेनका गांधी बोलीं- मुझे भरोसा है कि पहलवानों को न्याय...
NCERT ने 10वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों से लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां...