नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में पार्टी की जीत के अनुमान के बाद मंगलवार को दिल्ली की जनता का आभार जताया। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में पार्टी के लिए एग्जिट पोल के अनुमान 'सकारात्मक संकेत' हैं।
दूसरे चरण में आज गुजरात की 93 सीटों पर मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील- ये चुनाव गुजरात की नई उम्मीदों और आकांक्षाओं का चुनाव है। दशकों बाद आया एक बहुत बड़ा मौक़ा है। भविष्य की तरफ़ देखते हुए गुजरात की उन्नति का वोट ज़रूर देकर आएँ, इस बार कुछ अलग और अद्भुत करके आएँ। — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 5, 2022
दूसरे चरण में आज गुजरात की 93 सीटों पर मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील- ये चुनाव गुजरात की नई उम्मीदों और आकांक्षाओं का चुनाव है। दशकों बाद आया एक बहुत बड़ा मौक़ा है। भविष्य की तरफ़ देखते हुए गुजरात की उन्नति का वोट ज़रूर देकर आएँ, इस बार कुछ अलग और अद्भुत करके आएँ।
तीन एग्जिट पोल में सोमवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप की स्पष्ट जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान जताया गया। सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को 10 से कम सीटें दी गई हैं। सात दिसंबर को मतगणना के बाद एमसीडी के 250 वार्डों में हुए मतदान के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने एक बार फिर हम पर विश्वास जताया है। कल (बुधवार) का इंतजार करते हैं। ''
गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान पर केजरीवाल ने कहा कि आप जैसी नयी पार्टी को भाजपा के गढ़ माने जाने वाले राज्य में "15 से 20 फीसदी मत" मिलना एक "बड़ी बात" है। सभी एग्जिट पोल ने गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा में 117-151 सीटों पर जीत के साथ भाजपा के लिए बड़े जनादेश का अनुमान जताया है। जबकि कांग्रेस को 16-51 के बीच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
आम आदमी पार्टी के दो से 13 सीटें जीतने का अनुमान है। गुजरात में बहुमत का आंकड़ा 92 है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए सकारात्मक संकेत है। गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है। आप वहां नयी पार्टी है और हमारी जैसी नयी पार्टी के लिए 15 से 20 फीसदी मत हासिल करना बड़ी बात है।''
मध्य प्रदेश के मुरैना में वायु सेना के दो लड़ाकू विमान...
अमर्त्य सेन पर विश्व भारती विवि की जमीन कब्जाने का आरोप, जाने पूरा...
दिल्लीवासियों को महापौर के लिए करना पड़ सकता है अभी और इंतजार
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा...
उन्नाव दुष्कर्म मामला : हाई कोर्ट ने सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि...
पंजाब में 400 नये मोहल्ला क्लीनिक खुले, केजरीवाल बोले- एक और गारंटी...
भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी के विनाशकारी प्रकोप से अभी उबरी नहीं :...
ललित मोदी की टिप्पणी के खिलाफ याचिका पर आदेश देने से कोर्ट का इनकार
अदालत ने दिल्ली सरकार को हर जिले में ‘वन-स्टॉप' केंद्र खोलने का...
गुजरात : मोरबी पुल हादसा मामले में आरोप पत्र दाखिल, जयसुख पटेल भी...