नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की पिछले दिनों अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में पता लगा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
सौरव गांगुली के अचानक बीमार होने से उनके फैंस को सदमा लगा और क्रिकेट जगत के लोगों को भी मायूसी ने घेर लिया था। बहरहाल अब जब वो ठीक हो रहे हैं तब उनके चाहने वाले उनकी सेहत के बारे में जानना चाहते हैं। इस बारे में जाने मामने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी ने मंगलवार को गांगुली के स्वास्थ्य को देखने के बाद बताया कि गांगुली की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी मानक सामान्य हैं।
सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद अडानी ने 'सेहतमंद तेल' के विज्ञापन को रोका, गांगुली कर रहे थे प्रचार
'ट्रिपल वेसेल डिजीज’ का पता चला गांगुली को दिल का हल्का दौरा पडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी है। डॉ. शेट्टी ने कहा कि गांगुली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। उन्होंवे बताया कि गांगुली की रिपोर्ट में हृदय से संबंधित ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज’ का पता चला है। उनके हृदय की तीन कोरोनरी धमनियां अवरूद्ध हो गयी हैं। उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी बाद में होने की संभावना है।
डॉ. शेट्टी बीसीसीआई अध्यक्ष को देखने के लिए मंगलवार को कोलकाता पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘गांगुली (48) देश की निधि हैं। उन्हें दिल का हल्का दौरा आया था। इससे उनके स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।’’ उन्होंने गांगुली का इलाज कर रहे 13 डॉक्टरों की टीम से मिलने के बाद कहा, ‘‘गांगुली जल्द स्वस्थ हो जाएंगे क्योंकि उनका हृदय उसी तरह काम कर रहा है जैसा कि 20 साल की उम्र में करता था।’’
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत स्थिर, मेडिकल बुलेटिन में 'दादा' की तबीयत को लेकर कही ये बात
नार्मल लाइफ जियेंगे सौरव साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘यह कोई बड़ा दिल का दौरा नहीं था। इससे उनके हृदय को कोई क्षति नहीं पहुंची है। इसका भविष्य में उनके जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह सामान्य जीवन बिता सकते हैं।’’ साथ ही उन्होंने गांगुली को ‘‘समय पर हर संभव’’ बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा, ‘‘सौरव बेहिचक मैराथन में भी हिस्सा ले सकते हैं, विमान उड़ा सकेंगे और अपने हर सपने, इच्छा को पूरा कर सकते हैं। अगर वह चाहें तो क्रिकेट भी खेल सकते हैं। यहां तक कि वह एक सामान्य व्यक्ति की तरह कसरत भी कर सकते हैं।’’
BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
एंजियोप्लास्टी पर क्या बोले डॉ ? उन्होंने एंजियोप्लास्टी होने के सवाल पर कहा कि ‘‘उनके पास दोनों विकल्प हैं। वह दवा लेकर भी उपचार करा सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि वह एंजियोप्लास्टी करा लें। यह फैसला उन्हें करना है। हमें लगता कि वह दो सप्ताह इंतजार करें और फिर कोई फैसला करें।’’
डॉ. शेट्टी ने कहा, ‘‘उन्हें सीने में दर्द की कोई शिकायत नहीं है। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ नहीं है। उनकी हालत स्थिर है। वह अब घर जा सकते हैं।’’ वहीँ, वुडलैंड अस्पताल की एमडी एवं सीईओ डॉ. रूपाली बसु ने भी सौरव गांगुली की हेल्थ को लेकर कहा, ‘‘गांगुली की स्थिति स्थिर और बेहतर है। पिछली रात उन्होंने अच्छी नींद ली और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं हुई। सुबह उन्होंने बात भी की।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
जर्मनी ने राहुल की लोकसभा से अयोग्यता पर ‘संज्ञान लिया', भाजपा और...
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...
एलजी सक्सेना ने किसानों को मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार...
ललित मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब पीएम मोदी के बचाव में सामने...
मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को आरोपमुक्त करने संबंधी...
AAP ने देश भर में शुरू किया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान
मोदी ‘सरनेम' विवाद : ललित मोदी ने दी राहुल गांधी पर ब्रिटेन में...