नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के 74वें स्थापना दिवस पर आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री ने उनकी हौंसला अफजाई की। साथ ही दिल्ली में कई बार बिगड़ी स्थितियों में संयम से काम लेने को लेकर सभी पुलिसकर्मियों की प्रशंसा भी की। इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जी किशन रेड्डी ने कहा कि 26 जनवरी को, हमने देखा कि किस तरह से भारत विरोधी शक्तियों ने दिल्ली में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बाधित करने के लिए किसानों के विरोध का इस्तेमाल किया। उनकी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और उत्तेजक व्यवहार के बावजूद, दिल्ली पुलिस ने संयम बरता और स्थिति को जिम्मेदारी से निभाया।
टूलकिट मामले में खालिस्तानी-आईएसआई कनेक्शन, भजन सिंह और पीटर फ्रेडरिक का नाम आया सामने
कई भारत विरोधी तत्व हैं जो अस्थिरता फैलाना चाहते: गृह राज्यमंत्री गृह राज्यमंत्री ने कहा कि कई भारत विरोधी तत्व हैं जो अस्थिरता फैलाना चाहते हैं। दिल्ली उनका केंद्र बिंदु बना हुआ है। फरवरी 2020 में हुए दंगे और अवैध विरोध इस योजना का एक हिस्सा थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे जिस तरह से पूरी स्थिति को संभाला, वह अन्य पुलिस बलों के लिए एक उदाहरण है।
पुलिस ने किए 9 जन संपर्क वाहन तैयार वहीं इस क्रार्यक्रम में दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने भी पुलिसकर्मियों की हौंसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस की मार्चिंग कंटीजेंट को 14 वर्षों बाद प्रथम पुरस्कार मिला। जनता से सीधे संपर्क बनाने के लिए 9 जन संपर्क वाहन तैयार किए गए हैं। दिल्ली पुलिस सप्ताह में जगह-जगह जाकर जनसंपर्क बढ़ाएगी और पुलिस की पहल के बारे में बताएगी।
कोरोना काल में हमने अपने 34 साथियों को खोया- एस एन श्रीवास्तव इसके साथ ही एस एन श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली पुलिस सराहनीय तरीके से COVID19 लॉकडाउन से निपटी और दिल की पुलिस' का खिताब अर्जित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुलिस बल के प्रयासों की सराहना की। दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि हमने इस दौरान अपने 34 पुलिस कर्मियों को खो दिया।
दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने ‘टूलकिट’ से जुड़े लिंक जोड़ने का किया दावा
'उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में निष्पक्ष जांच की' वहीं दिल्ली दंगों की जांच को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमने प्रौद्योगिकी और सबूतों का उपयोग करके उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में निष्पक्ष जांच की। 1 कांस्टेबल की जान चली गई जबकि कई कर्मी घायल हो गए। धर्म और पंजीकृत 755 मामलों के आधार पर भेदभाव नहीं किया। लगभग 1,800 गिरफ्तार किए गए थे।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी
ED के सामने पेश नहीं होंगे अभिषेक बनर्जी, दिल्ली में TMC के प्रदर्शन...
उत्तराखंड में लगेगा लिथियम बैटरी प्लांट, तीन हजार करोड़ के और निवेश...
कनाडा की निकली हेकड़ी, कहा- भारत से ‘करीबी संबंधों' को लेकर प्रतिबद्ध
उपराष्ट्रपति धनखड़ के राजस्थान दौरों पर गहलोत ने उठाए सवाल, किया...
कांग्रेस ने कहा- मनरेगा को सुनियोजित ढंग से 'इच्छामृत्यु' दे रही...
मथुरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन चढ़ जाने की घटना के बाद 5...
ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वेक्षण रोकने की मुस्लिम पक्ष की अर्जी...