नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी (Kishan Reddy) ने सोमवार को दावा किया कि पंजाब (Punjab) में नए कृषि कानूनों (New Agricultural Laws) के खिलाफ आढ़ती आंदोलन कर रहे हैं न कि किसान, क्योंकि नए अधिनियमों के कारण उनको करोड़ो रुपये के कमीशन का नुकसान होगा। रेड्डी ने कहा कि नए कृषि कानूनों से सुनिश्चित होगा कि कोई भी किसानों का शोषण नहीं कर पाए और इन कानूनों के जरिए वे अपनी उपज को वहां बेच पाएंगे जहां उन्हें अच्छी कीमत मिलेगी।
AAP नेता संजय सिंह पर हाथरस में फेंकी गई स्याही, AAP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
रेड्डी की टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में ‘खेती बचाओ यात्रा’ नाम से ट्रैक्टर रैलियां करने के दौरान आई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'ये किसान विरोधी विधेयक नहीं हैं। इन विधेयकों का सिर्फ राजनीतिक विरोध है। कहीं भी किसान (प्रदर्शनों में) हिस्सा नहीं ले रहे हैं। पंजाब में भी सिर्फ मंडी के आढ़ती प्रदर्शन कर रहे हैं।'
हाथरस रेप मामला : भाजपा के पूर्व विधायक के घर पर जुटी सैकड़ों की भीड़
रेड्डी ने पत्रकारों से कहा, 'उन्हें (आढ़तियों को) बड़ा कमीशन मिलता है। वे अलग-अलग उपकरों के रूप में किसानों से हजारों करोड़ रुपये का कमीशन हासिल करते हैं। इन कानूनों से आढ़ती की भूमिका खत्म हो जाएंगी।' उन्होंने कहा कि ये नए कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए लाए जा रहे सुधारों का हिस्सा हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस, वाम दल और कुछ अन्य क्षेत्रीय पाॢटयां नए कानूनों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही हैं।'
दिल्ली कैपिटल्स को लगा करारा झटका, स्पिनर अमित मिश्रा IPL से बाहर
गौरतलब है कि संसद ने हाल में तीन विधेयकों- कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक-2020’, किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक 2020 और ‘आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक-2020’ को पारित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन विधेयकों को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।
हाथरस मामले को लेकर सीएम योगी बोले- जातीय दंगे कराना चाहता है विपक्ष
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
चीन के इस दुर्लभ जीव का मांस है 1 लाख रु. किलो, बढ़ती डिमांड के कारण विलुप्त होने को है ये जीव
Coronavirus की दवा हो सकती है अश्वगंधा, IIT दिल्ली ने किया शोध
दुनिया के इस देश में खाया जाता है चमगादड़ का मांस, कोरोना के बाद भी यहां नहीं रुकी बिक्री
चिलचिलाती गर्मी में, दिव्यांग बेटी को बोरे में रखकर साइकिल से घर जाने को मजदूर हुआ बेबस
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Video: पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुए अनुष्क-विराट, बेहद फिट...
पीएम मोदी 23 जनवरी को जाएंगे कोलकाता, 'पराक्रम दिवस' के समारोह को...
Coronavirus Live: वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत भारत से नेपाल...
ये 21 भारतवंशी होंगे बाइडेन के चाणक्य! कोर टीम में निभाएंगे अहम भूमिका
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का शानदार मौका, यहां कर सकते...
शिवसेना का जोरदार अटैक, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर...
PM नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन को दी बधाई, बोले-...
कांग्रेस को पार्टी के लिए स्थायी अध्यक्ष की तलाश, सामने आया इस वरिष्ठ...
वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में PM मोदी से लेकर मुख्यमंत्रियों तक सभी को...