नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस ने थल सेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक नयी ‘‘अग्निपथ योजना’’ शुरू किए जाने को सेना के तीनों अंगों की गरिमा और अनुशासन के साथ खिलवाड़ करार दिया और कहा कि सरकार का यह कदम सेना की कार्यक्षमता और निपुणता से समझौता करने वाला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि चार साल के लिए ठेके पर भर्ती होने वाले युवाओं का भविष्य क्या होगा?
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम संगठन
मोदी सरकार भारतीय सेनाओं की गरिमा-परम्परा-अनुशासन की परिपाटी से खिलवाड़ कर रही है! सेनाओं में रेग्युलर भर्ती रोक 4 साल के ठेके पर फौज भर्ती देश की सुरक्षा के लिए सुखद संदेश नहीं! चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा? हमारा बयान-: pic.twitter.com/0kfNxiOF9x — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 14, 2022
मोदी सरकार भारतीय सेनाओं की गरिमा-परम्परा-अनुशासन की परिपाटी से खिलवाड़ कर रही है! सेनाओं में रेग्युलर भर्ती रोक 4 साल के ठेके पर फौज भर्ती देश की सुरक्षा के लिए सुखद संदेश नहीं! चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा? हमारा बयान-: pic.twitter.com/0kfNxiOF9x
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मोदी सरकार भारतीय सेना की गरिमा - परंपरा - अनुशासन की परिपाटी से खिलवाड़ कर रही है। 4 साल के ठेके पर फौज में भर्ती देश की सुरक्षा के लिए सुखद संदेश नहीं है। चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा? सुरजेवाला ने भर्ती के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘सैन्य विशेषज्ञों, तीनों सेनाओं के उच्चतम अधिकारियों व रक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने मोदी सरकार की इस पूरी योजना पर गहन ङ्क्षचता जताई है। एक से अधिक सैन्य अधिकारियों व विशेषज्ञों ने कहा है कि मोदी सरकार का यह फैसला भारतीय सेना की गरिमा, परंपरा, जुड़ाव की भावना व अनुशासन की परिपाटी के साथ खिलवाड़ है।’’
राहुल गांधी ने 10 लाख नौकरियों पर कहा- यह ‘महा जुमलों’ की सरकार है
उनके अनुसार, ‘‘ रक्षा विशेषज्ञों का भी मानना है कि 4 साल के ठेके पर भर्ती देश की सुरक्षा के लिए उचित संदेश नहीं है। यह निर्णय कहीं न कहीं तीनों सेनाओं की कार्यक्षमता, निपुणता, योग्यता, प्रभावशीलता व सामथ्र्य से समझौता करने वाला है।’’ सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘जब हमारे एक तरफ पाकिस्तान की सीमा और दूसरी तरफ चीन की सीमा है तो क्या नियमित भर्ती पर पाबंदी लगाकर चार साल की ठेके की भर्ती करना देशहित में है? ’’
दिल्ली की अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड पंजाब पुलिस को प्रदान की
उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘चार साल के बाद 22 से 25 साल की उम्र में बगैर किसी अतिरिक्त योग्यता के ये युवा अपने भविष्य का निर्माण कैसे करेंगे? क्या यह सही नहीं कि 15 साल की सेवा के बाद जब सैनिक भी वापस घर लौटता है, तो उसे अधिकतर समय केवल बैंक में गार्ड या सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ही मिल पाती है? तो ऐसे में चार साल की कॉन्ट्रैक्ट सेवा के बाद यह 23 से 25 साल का युवा क्या कर सकेगा?’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वो नौजवान (भर्ती होने वाला) कौन होगा? आरएसएस का कार्यकर्ता होगा या भाजपा का कार्यकर्ता होगा। यह देखने की बात है। लोग बेरोजगारी से परेशान हैं और यह नया शिगूफा छोड़ दिया गया। अब समय बताएगा कि इनका रवैया क्या है।’’
नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में टीवी पत्रकार भी नामजद: महाराष्ट्र पुलिस
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि जवानों को बंदूक चलाना सिखा दो और समाज में छोड़ दो। क्या करना चाहते हैं? यदि सेना में भर्ती कर रहे हैं तो उसे 35 साल की उम्र तक रखिए। आपकी नीयत में खोट है। यह नौजवानों को भटकाने की कोशिश हो रही है।’’ केंद्र सरकार ने मंगलवार को थल सेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती के लिए एक नयी ‘अग्निपथ योजना’ का ऐलान किया। इसके तहत बढ़ते वेतन और पेंशन खर्च को कम करने के लिए संविदा के आधार पर अल्पकाल के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी, जिन्हें ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा।
10 लाख भर्ती के ऐलान पर आशांकित मायावती बोलीं- कहीं नया चुनावी छलावा तो नहीं है?
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Bday Spl: एक्टिंग से पहले इस बैंक में काम करते थे Paresh Rawal, ऐसे...
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, चार जून तक 'लू' की संभावना...
पुलिस हिरासत से रिहा हुए पहलवान जल्द करेंगे अपनी अगली रणनीति का ऐलान
दिल्ली में आदिवासियों के प्रदर्शन के बीच मणिपुर की यात्रा पर इंफाल...
बारिश ने रोका IPL फाइनल, सुपर किंग्स को 215 का लक्ष्य
हरियाणा के जींद मे AAP की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे केजरीवाल
हिमाचल के CM सुक्खू ने दिल्ली में केजरीवाल से की मुलाकात, केंद्रीय...
पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर अनुराग ठाकुर ने रखा...
CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में रोल्स-रॉयस, अधिकारियों के खिलाफ दर्ज...
पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का वीडियो देखकर...