Friday, Sep 22, 2023
-->
modi bjp govt decide to retelecast shri krishna leela on dd after ramayana mahabharata rkdsnt

सरकारी चैनल डीडी पर रामायण, महाभारत के बाद अब दिखेगी 'श्रीकृष्णा' लीला

  • Updated on 5/3/2020

नई दिल्ली/ब्यूरो। कोरोना लॉकडाउन में केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी चैनल डीडी पर रामायण, महाभारत सीरील्यस के बाद अब श्रीकृष्णा सीरीयल का दोबारा प्रसारण करने का फैसला है। दूरदर्शन पर यह सीरियल आज से डीडी नेशनल पर प्रसारित होगा। रामायण और महाभारत को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने श्रीकृष्णा शुरू करने का मन बनाया है।

प्रशांत भूषण पर FIR के बीच जस्टिस काटजू ने भी किया रामायण, महाभारत पर ट्वीट

कोरोना वायरस संक्रमण के बाद लॉकडाउन घोषित किया गया था और सरकार ने इसके बाद रामायण और महाभारत सीरीयल्स शुरू करने का फैसला किया था। इसको लेकर सरकार की आलोचना भी हुई। विपक्ष ने सरकार पर हिंदू एजेंडा फैलाने और कोरोना संकट से जुड़े मुद्दे से ध्यान बांटने का आरोप लगाया। उधर, सरकार का तर्क है कि हिंदू संस्कृति भारत का अंग रही है और सीरीयल्य शुरू करने में कोई हर्ज नही हैं। सरकार लोगों की डिमांड पर ही यह कदम उठा रही है।

लॉकडाउन में देश रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में, यहां जानिए कौन से इलाके में हैं आप

बता दें कि रामायण और महाभारत सीरियल्स को लेकर देश में माहौल गर्म हो गया था। एक ओर जहां रामायण, महाभारत को लेकर जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने अपने खिलाफ गुजरात पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई, वहीं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने केंद्र पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने भी धार्मिक सीरीयल्स को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। 

अनुराग कश्यप को रास नहीं आया लॉकडाउन बढ़ाना, सभी पार्टियों से की यह अपील

जस्टिस काटजू ने केंद्र पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा है, "रोमन सम्राट कहा करते थे कि अगर आप लोगों को रोटी नहीं दे सकते तो उन्हें सर्कस दिखाओ और हमारे आधुनिक भारतीय सम्राट कहते हैं कि अगर आप लोगों को रोटी नहीं दे सकते हैं तो उन्हें रामायण और महाभारत दिखा दो। हरि ओम।"

मोदी सरकार ने 6 और एयरपोर्ट के रख-रखाव के लिए शुरू की टेंडर प्रक्रिया

वहीं, भूषण ने अपने ट्वीट में लिखा था कि जब करोड़ों की तादाद में लोग 'जबरन तालाबंदी' के कारण परेशानी झेल रहे हैं तो केंद्र सरकार बड़ी आबादी को दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत सीरियल्स के नाम पर अफीम खिला रही है। इसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। इसके बाद गुजरात के एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अनुराग कश्यप को रास नहीं आया लॉकडाउन बढ़ाना, सभी पार्टियों से की यह अपील

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.