Saturday, Mar 25, 2023
-->
Modi government betrayed the people of Ladakh: Congress President Kharge

मोदी सरकार ने लद्दाख के लोगों को धोखा दिया: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

  • Updated on 1/23/2023


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने और पारिस्थितिकी की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र की रक्षा की मांग को न मानकर लद्दाख के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत जनजातीय लोगों की सुरक्षा की मांग को न मानकर सरकार रणनीतिक सीमा क्षेत्र में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है।

अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बावजूद जम्मू-कश्मीर में खत्म नहीं हुआ आतंकवाद : दिग्विजय सिंह 

खरगे ने ट्विटर पर कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, लद्दाख के लोग एकजुट होकर केंद्रशासित प्रदेश के लिए राज्य की मांग कर रहे हैं और संविधान की छठी अनुसूची के तहत क्षेत्र के जनजातीय लोगों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। लेकिन आपकी सरकार ने लंबे-चौड़े वादे करने के बावजूद उनके साथ विश्वासघात किया है।''

TMC सांसदों ने शेयर किया PM मोदी पर बीबीसी के विवादित डॉक्यूमेंट्री का लिंक

यूट्यूब पर साझा किए गए एक वीडियो में लद्दाख के समाज सुधारक सोनम वांगचुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लद्दाख की सुरक्षा और रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि अध्ययनों में केंद्रशासित प्रदेश में दो तिहाई ग्लेशियरों के विलुप्त होने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड फिल्म ‘3 इडियट्स' वांगचुक के जीवन से प्रेरित है।

आरोपों से घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण ने समर्थकों से की अपील

प्रधानमंत्री से संविधान की छठी अनुसूची के तहत नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप की अपील करते हुए वांगचुक ने अपने वीडियो में कहा, "यह लद्दाख (भारतीय हिमालय में) में सोनम वांगचुक की भारत और दुनिया के लोगों से लद्दाख के पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र की रक्षा में मदद करने की तत्काल अपील है।" कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाया कि लद्दाख के पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील हिमालयी ग्लेशियरों का दोहन करने का, इच्छुक मोदी सरकार के "चुनिंदा मित्रों को लाभ पहुंचाने का लालच" जगजाहिर है। उन्होंने ट्वीट किया, "संवैधानिक सुरक्षा से इनकार करके, आप रणनीतिक सीमा क्षेत्र में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। लद्दाख की आवाज सुनें।"

भाजपा अब दिन गिनने लगी है, केवल 398 दिन बचे हैं : अखिलेश यादव

 

 

 

 

 

 

 

comments

.
.
.
.
.