Friday, Mar 31, 2023
-->
more-than-20-thousand-personnel-of-maharashtra-police-infected-by-corona-djsgnt

महाराष्ट्र पुलिस बना कोरोना हॉटस्पॉट, अब तक 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मी हुए संक्रमित

  • Updated on 9/16/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि महाराष्ट्र पुलिस के 247 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित पुलिसकर्मी की संख्या 20 हजार से पार कर गई है। जबकि 204 पुलिसकर्मी ने जान गंवाई है।

महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 10 लाख 97 हजार पार
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,97,856 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 2,91,797 है। वहीं 7,75,273 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 30,409 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

किसानों ने सड़क जाम की, कृषि विधेयक के समर्थक सांसदों को दी चेतावनी 

मुंबई में अब तक 8,230 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 1,73,596 गई है। यहां पर अब तक8,230 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,34,066 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 30,938 है। 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.