Thursday, Mar 23, 2023
-->
more than 96 thousand people died due coronavirus in india djsgnt

Coronavirus e: नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, अब तक 96 हजार से अधिक लोगों की मौत

  • Updated on 9/29/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। अब तक 61,43,019 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 96,351 लोगों की मौत हो चुकी है।

Live Updates:

  • अब तक कोरोना के कारण 61,43,019 लोगों की मौत हो गई।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना से 3,87,085 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 55,603 लोगों का इलाज चल रहा है। 3,25,888 रिकवर हो चुके हैं। 5,594 लोगों की जान गई है। 

  • कर्नाटक में 6892 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 59 लोगों की मौत

  • भारत में आज कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 50 लाख के पार हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 74,893 रिकवरी दर्ज की गई है। भारत ने हाल के दिनों में हर दिन 90,000 से अधिक की रिकवरी का एक उच्च स्तर देखा है: भारत सरकार। #COVID-19
    bhaar

महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 13.39 लाख पार
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,39,232 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 2,73,228 है। वहीं 10,30,015 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 35,571 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

बचे हुए चंद सिख और हिंदू समुदाय के लोग भी छोड़ रहे अफगानिस्तान, ये है बड़ी वजह

मुंबई में अब तक 8,794 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 1,98,846 गई है। यहां पर अब तक 8,794 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,62,939 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 26,716 है। 

अजॉय कुमार का केजरीवाल से मोहभंग, बिहार चुनाव में कांग्रेस को देंगे ताकत

दिल्ली में 2.36 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों लगातार इजाफा हो रहा है। यहां रविवार को 24 घंटों में कोरोना के 3292 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 42 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 71 हजार 117 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 29,228 है। वहीं 2,36,651 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 5,235 लोगों की जान जा चुकी है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.