Tuesday, May 30, 2023
-->
mp by-election: bjp 18 and congress ahead in 7 seats in preliminary trends musrnt

मप्र उपचुनावः रुझानों में भाजपा 17 और कांग्रेस सात सीटों पर आगे

  • Updated on 11/10/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के तहत वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा 17 सीटों पर तथा कांग्रेस सात सीटों पर आगे चल रही है।

प्रदेश के तीन मंत्री एदल सिंह कंषाना (सुमावली), गिर्राज दंडोतिया (दिमनी) और ओपीएस भदौरिया (मेहगांव) अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं। मुरैना से बसपा के उम्मीदवार राम प्रकाश राजौरिया 3,029 मतों से तथा पोहरी सीट पर इसी पार्टी के कैलाश कुशवाह मात्र 47 मतों से आगे हैं।

अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा की सबसे कम बढ़त डबरा सीट पर 312 मतों की जबकि सबसे अधिक बढ़त 17,283 मतों से बदनावर सीट पर बनी हुई है।

वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार सुमावली, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, भांडेर, करैरा, ब्यावरा और आगर विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस उपचुनाव में प्रदेश सरकार के 12 मंत्री सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोविड-19 महामारी के भय के बावजूद तीन नंवबर को हुए मतदान में कुल 70.27 फीसदी मतदान हुआ था।

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा में उपचुनावों के तहत तीन नवंबर को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह आठ बजे 19 जिलों में वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। सीटों के परिणाम दोपहर बाद या शाम तक आने की संभावना है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.