नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। 28 में से 24 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। मतगणना के प्रारंभिक रूझानों के अनुसार, बीजेपी (BJP) ने 18 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि कांग्रेस (Congress) को 7 सीटों पर बढ़ती मिली है। एमपी उपचुनाव के शुरुआती रुझानों पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुमत के साथ बनने जा रही है।
मप्र उपचुनावः रुझानों में भाजपा 18 और कांग्रेस सात सीटों पर आगे
MP गृह मंत्री ने किया दावा नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जो हार रहे हैं, उनसे पूछिए। हम केवल हासिल करेंगे। मैंने दिग्विजय सिंह का बयान सुना। अगर वह ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि भाजपा जीत रही है। हम बहुमत प्राप्त कर रहे हैं और दो बुजुर्ग (दिग्विजय सिंह, कमलनाथ) दिल्ली जा रहे हैं। बता दें कि उपचुनाव की मतगणना के मद्देनजर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
BJP has nothing to lose, those who are losing ask them. We'll only gain. I heard Digvijaya Singh's statement. If he's questioning EVM, it means BJP is winning. We're getting majority & the two elderlies (Digvijaya Singh, Kamal Nath) are going to Delhi: MP Minister Narottam Mishra pic.twitter.com/bXuOWo2ZGM — ANI (@ANI) November 10, 2020
BJP has nothing to lose, those who are losing ask them. We'll only gain. I heard Digvijaya Singh's statement. If he's questioning EVM, it means BJP is winning. We're getting majority & the two elderlies (Digvijaya Singh, Kamal Nath) are going to Delhi: MP Minister Narottam Mishra pic.twitter.com/bXuOWo2ZGM
बिहार में तेजस्वी समर्थक उनके घर के बाहर लेकर पहुंचे मछली, टोटके का है शक
दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल रुझानों में बीजेपी को मिली बढ़त पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, 'अभी तक के परिणाम पोस्टल बैलट वाले हैं। सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और जो पोस्टल बैलट में 80 साल के उम्र के ज्यादा, दिव्यांग और कोरोना संक्रमित मरीज, इसमें तो कांग्रेस के लोगों को वोटर लिस्ट ही नहीं मिल पाई थी कि कौन-कौन वोट डालने जा रहा है... तो ये तो होना ही था। मैंने कहा हुआ है जनता वर्सेज प्रशासन चुनाव हो रहा है। ईवीएम खुलने के बाद असली हकीकत सबके सामने आएगी।'
उप्र की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे का भी है भाजपा, सपा, बसपा को इंतजार
इन प्रत्याशी का दबदबा अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवारों से आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवारों में सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मुंगावली से ब्रजेद्र सिंह यादव, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, सुआसरा से हरदीप सिंह डंग, अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी, बमोरी से महेन्द्र सिंह सिसोदिया, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, बड़ा मलहरा से प्रद्यम्न सिंह लोधी, नेपा नगर से सुमित्रा देवी और सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं।
वहीं आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े, हाटपिपल्या से राजेन्द्र सिंह बघेल और सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा अपने भाजपा प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा में उपचुनावों के तहत तीन नवंबर को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह आठ बजे 19 जिलों में वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। सीटों के परिणाम दोपहर बाद या शाम तक आने की संभावना है।
भारतीय पहलवानों के साथ हुआ बर्ताव बहुत परेशान करने वाला:...
भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- अगर मेरे ऊपर लगा एक भी आरोप साबित हुआ तो...
प्रदर्शनकारी पहलवानों के आरोपों की जांच पूरी होने के बाद उचित...
अडाणी ग्रुप 3 कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगा 3.5 अरब डॉलर
मोदी सरकार के नौ साल में मुसीबतों से घिरे लोग : शिवसेना (उद्धव)
प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी
भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म के दुरुपयोग की कला में...
DU कुलपति की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका कोर्ट ने की...
कोल इंडिया में तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार
कोर्ट ने व्हाट्सऐप के जरिए समन भेजने के लिए दिल्ली पुलिस को लिया आड़े...