नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मध्यप्रदेश के नगर निकाय चुनाव की रविवार को हुई मतगणना में बुरहानपुर, सतना, खंडवा और सागर में भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। इसके साथ ही ङ्क्षछदवाड़ा में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। निर्वाचन कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।
पूर्वी लद्दाख गतिरोध : भारत और चीन के बीच चल रही है 16वें दौर की सैन्य वार्ता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर और ग्वालियर में कांग्रेस की ओर से महापौर पद के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन कार्यालय ने कहा कि बुरहानपुर में भाजपा की माधुरी पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया।
ममता का विरोध करने के लिए धनखड़ को भाजपा ने पुरस्कृत किया: चंद्रिमा भट्टाचार्य
सतना में भाजपा के प्रत्याशी योगेश कुमार ताम्रकर ने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 24,916 मतों के अंतर से पराजित किया। खंडवा में भाजपा की उम्मीदवार अमृता यादव ने कांग्रेस की आशा जैन को 19,763 मतों से पराजित किया। इसके अलावा, सागर में भाजपा की उम्मीदवार संगीता तिवारी ने कांग्रेस की निधि जैन को 12,665 मतों से हराया। वहीं, सिंगरौली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 9,231 मतों के अंतर से हराया। आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली बार मप्र निकाय चुनाव में कदम रखा है।
पीएम मोदी के रेवड़ियां बांटने वाले बयान को लेकर केजरीवाल ने किया पलटवार
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान अग्रवाल के समर्थन में रोड शो किया था। ङ्क्षछदवाड़ा में कांग्रेस के विक्रम सिंह आहके ने भाजपा के अंतर कुमार धुर्वे को 3,786 मतों के अंतर से पराजित किया। छिंदवाड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का गृह क्षेत्र है। इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के संजय शुक्ला पर एक लाख से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। इसी प्रकार भोपाल तथा उज्जैन से भाजपा के प्रत्याशी मालती राय और मुकेश टटवाल, कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वियों विभा पटेल और महेश परमार से क्रमश: 50 हजार से अधिक और 700 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
शारजाह से हैदराबाद आ रहे इंडिगो के विमान को तकनीकी खामी के बाद कराची में उतारा गया
उज्जैन में मतगणना फिर से कराने के आदेश दिए गए हैं। जबलपुर और ग्वालियर में कांग्रेस उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह और शोभा सिकरवार अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से क्रमश: 43,694 और 22,867 मतों से आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश के कुल 16 नगर निगम के पहले चरण के मतदान में, 11 नगर निगम के चुनाव छह जुलाई को हुए थे। इन 11 नगर निगमों की मतगणना रविवार जारी है।
पैकटबंद, लेबल वाली खाद्य वस्तुओं, अस्पताल के कमरों पर देगा होगा 5 फीसदी GST इंदौर भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस को दी पटखनी देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम चुनावों में महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला को रविवार को करीब 1.33 लाख मतों से हराया और इस पद पर भाजपा का दो दशक पुराना कब्जा बरकरार रखा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपने जीवन में पहली बार सियासी चुनाव लडऩे वाले भार्गव को 5,92,519 वोट हासिल हुए, जबकि मौजूदा कांग्रेस विधायक शुक्ला को 4,59,562 मतों से संतोष करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि केवल 12वीं तक पढ़े शुक्ला ने चुनावी हलफनामे में अपनी और उनकी पत्नी की कुल 170 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी और वह सूबे के 16 नगर निगमों में हुए चुनावों में महापौर पद के उम्मीदवारों में सबसे अमीर थे।
'बिग बैंग थ्योरी' में Madhuri Dixit के लिए बोला गया अपमानजनक शब्द,...
Bday Spl: फिल्मों में आने से पहले Chitrangada Singh ने की थी शादी, इस...
विपक्षी दलों ने मिलकर काम करने का लिया संकल्प, अडाणी मामले पर JPC की...
कोयला ब्लॉक के सातवें दौर की नीलामी बुधवार को शुरू करेगी मोदी सरकार
'अग्निपथ' योजना पर दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर...
अडाणी ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का मिला अल्टीमेटम
ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू से संविधान की रक्षा करने की लगाई...
तेजस्वी यादव पिता बने, राजद में जश्न का माहौल, केजरीवाल ने भी दी बधाई
बिल्कीस बानो मामला : दोषियों की सजा माफी के खिलाफ याचिका पर केंद्र,...