नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फोर्ब्स मैगजीन ने 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। ग्लोबल गेम चेंजर की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने जगह बनाई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स के ग्लोबल गेम चेंजर की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। उनकी संपत्ति करीब 38 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं, वहीं तीसरा स्थान हिंदुजा ब्रदर्स को हासिल हुआ है।
इस लिस्ट के अनुसार टॉप टेन रईस भारतीय हैं- 1। मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज) संपत्ति- 38 बिलियन डॉलर 2। अजीम प्रेमजी (विप्रो) संपत्ति- 19 बिलियन डॉलर 3। हिंदुजा ब्रदर्स (अशेक लेलैंड) संपत्ति- 18।4 बिलियन डॉलर 4। लक्ष्मी मित्तल (अर्सिलोर मित्तल) संपत्ति- 16।5 बिलियन डॉलर 5। पल्लोनजी मिस्त्री (शपूर्जी पल्लोनजी ग्रुप) संपत्ति-16 बिलियन डॉलर 6। गोदरेज फैमिली (गोदरेज ग्रुप) संपत्ति- 14।4 बिलियन डॉलर 7। शिव नादर (एचसीएल टेक्नॉलजीज) संपत्ति- 13।6 बिलियन डॉलर 8। कुमार बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप) संपत्ति- 12।6 बिलियन डॉलर 9। दिलीप शंघवी (सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज) संपत्ति- 12।1 बिलियन डॉलर 10। गौतम अडाणी (अडाणी पोर्ट एंड सेज) संपत्ति- 11 बिलियन डॉलर
हर साल पेश होने वाली लिस्ट में फोर्ब्स 25 नामों को शामिल करता है। 60 साल के अंबानी को भारत में इंटरनेट का बिजनेस बदलने के लिए क्रेडिट दिया गया है। मुकेश अंबानी ने जियो की लांचिंग के जरिए भारत में इंटरनेट के यूज और बिजनेस में बदलाव किया। जियो की लांचिंग के बाद देश के इंटरनेट सेक्टर में यकायक तेजी आ गई और डेटा का इस्तेमाल कई गुना बढ़ गया।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का...
देश का एक ऐसा गांव जहां पैदा होते ही हो जाती है बच्चे की मौत, 500...
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में आया नया अपडेट, ये खास फीचर्स हुआ शामिल
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...