Monday, Oct 02, 2023
-->
mukesh-amnani-reliance-life-sciences-gets-license-for-gene-therapy-technology

रिलायंस लाइफ साइंसेज को जीन थेरेपी तकनीक का लाइसेंस मिला 

  • Updated on 3/10/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने रिलायंस लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को 'जीन थेरेपी' प्रौद्योगिकी का लाइसेंस दिया है। आईआईटी कानपुर की जीन थेरेपी तकनीक को रिलायंस लाइफ साइंसेज द्वारा एक स्वदेशी उत्पाद के रूप में विकसित किया जाएगा। 

डीयू के कॉलेज के शिक्षकों ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिख ‘व्यापक भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया 

इस तकनीक से आंख की आनुवंशिक बीमारियों का इलाज किया जाता है। संस्थान ने एक बयान में कहा, ''आईआईटी कानुपर के जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग (बीएसबीई) के जयधरन गिरिधर राव और शुभम मौर्य ने पेटेंट तकनीक को विकसित किया है। यह तकनीक एक 'आनुवंशिक विकार' के इलाज के लिए 'जीव के जीन को संशोधित' करती है।'' 

राज्यपाल के समान नहीं दिल्ली के उप-राज्यपाल सक्सेना, मुकदमे से छूट नहीं : मेधा पाटकर 

इसमें कहा गया है कि वायरल वैक्टर का उपयोग करने वाली जीन थेरेपी हाल ही में आणविक चिकित्सा के क्षेत्र में एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में उभरी है। रिलायंस लाइफ साइंसेज के अध्यक्ष के वी सुब्रमण्यम ने कहा कि कंपनी ''इस नवीन प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण की दिशा में काम करेगी।'' 

सिसोदिया ने जेल से देश के नाम लिखा पत्र- राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.