नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाहुबली नेता एवं गैंगस्टर मुख्तार अंसारी (Mukhttar Ansari) को आखिरकार उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया। अंसारी पिछले 2 वर्ष 2 महीनों से अधिक समय से रूपनगर जेल में बंद था। अंसारी को लेने के लिए यू.पी. से एक एंबुलैंस भेजी गई थी जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए 5 डाक्टर भी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त एक बुलेटप्रूफ कार तथा 8 अन्य कारों के साथ हथियारबंद गाड़ी भी पहुंची हुई थी। यू.पी. पुलिस बल का यह काफिला दोपहर लगभग 12 बजे जिला जेल में प्रवेश हुआ और 2 घंटे की कागजी कार्रवाई मुकम्मल करने के बाद उसे एंबुलैंस में लिटाकर यू.पी. पुलिस ले गई। अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में स्थानांतरित किया जाएगा।
मुख्य गेट पर तैनात मीडिया कर्मचारियों को दिया चकमा आज प्रात: 4 बजे के करीब यू.पी. पुलिस का लगभग 100 से अधिक जवानों का काफिला लगभग 900 कि.मी. का सफर तय करते हुए बांदा से पुलिस लाइन पहुंच गया था। एस.एस.पी. डा. अखिल चौधरी के निर्देशों पर जेल के बाहर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
इस अवसर पर रूपनगर पुलिस के डी.एस.पी. तलविंदर सिंह गिल, थाना सिटी के एस.एच.ओ. राजीव चौधरी, एस.एच.ओ. सदर कुलबीर सिंह के अतिरिक्त सी.आई.ए. के इंचार्ज अमरवीर सिंह गिल भी मौजूद थे। मुख्य गेट पर तैनात मीडिया कर्मचारियों को चकमा देते हुए मुख्तार अंसारी को जेल की रिहायशी कालोनी के गेट से बाहर निकाला गया तथा उस समय कवरेज करने के लिए मीडिया कर्मियों में भगदड़ मच गई।
यू.पी. पुलिस हरियाणा होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुई। मुख्तार को लेकर जा रहा पुलिस का काफिला गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश कर मसूरी क्षेत्र से होते हुए बांदा के लिए निकल गया। वहीं मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी ने बड़े षड्यंत्र की आशंका जताई है।
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी ने पति की जान की सुरक्षा अफजाल अंसारी ने कहा कि उनको कानून-व्यवस्था पर तो पूरा भरोसा है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की नीयत में खोट है। अंसारी के पहुंचने से पहले बांदा जिला जेल में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने अपने एक आदेश में पंजाब सरकार को अंसारी को 2 सप्ताह के भीतर रूपनगर जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में भेजने का निर्देश दिया था।
मुख्तार अंसारी पर यू.पी. में लगभग 52 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, डकैती, फिरौती जैसे खूंखार मामले शामिल हैं। यू.पी. पुलिस को उक्त मामलों के लिए मुख्तार अंसारी वांछित था। वहीं मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी ने पति की जान की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अफशां ने अपनी याचिका में सरकारी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग की है।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
नवरात्रि: यूपी में कुट्टू के आटे के पकौड़े खाने से दर्जन भर लोग बीमार...
Corona को लेकर योगी सरकार की तैयारी पर बरसी प्रियंका गांधी, कांग्रेस...
प्रशांत किशोर के बाद ममता ने की BJP के लिए चुनावी सीटों की भविष्यवाणी
Corona को लेकर सेवा भारती ने चलाया जागरुकता अभियान, शिविर का आयोजन
भाजपा शासित गुजरात में कोरोना मामलों में इजाफा, शमशानों में लगीं लंबी...
कांग्रेस बोली- पीएम मोदी लोगों की जान के बजाय बंगाल चुनाव को दे रहे...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
कोहली को पछाड़ बाबर आजम ICC वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर
CBSE बोर्ड ने रद्द की 10वीं की परीक्षा, 12वीं के लिए आगे तय होगी तारीख
CBSE Board Exam: मनीष सिसोदिया की केंद्र से मांग- 12वीं के छात्रों को...