नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। औरैया के बिधूना से 2012 में विधायक बने गुप्ता के साथ कांग्रेस नेता डॉ प्रियंका मौर्या और अयोध्या से लोक गायिका वंदना मिश्रा ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
Former SP MLA Pramod Gupta and former Congress leader Priyanka Maurya join BJP, ahead of UP Assembly polls pic.twitter.com/5QVLBYeLGr — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 20, 2022
Former SP MLA Pramod Gupta and former Congress leader Priyanka Maurya join BJP, ahead of UP Assembly polls pic.twitter.com/5QVLBYeLGr
भाजपा में नये सदस्यों के शामिल होने से संबंधित समिति के प्रमुख और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इससे पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने भगवा दल का दामन थामा।
क्या मुलायम की बहू अपर्णा यादव होगी BJP में युवा यादव चेहरा!
यादव ने इस अवसर पर कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों से हमेशा से प्रभावित रही हैं और अब वह भाजपा की सदस्यता लेकर राष्ट्र की आराधना करने निकल पड़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा से प्रधानमंत्री जी से प्रभावित रही हूं। मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है। राष्ट्र धर्म मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं बस, यही बोलना चाहती हूं कि अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं।’ उन्होंने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुरूप जो भी कर सकती हैं, भाजपा के लिए करेंगी।
मौर्य ने अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके विचार सदैव से ही भाजपाई रहे हैं और समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से उन्होंने यह जाहिर भी किया। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह अपने परिवार में ही असफल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव अपने परिवार में ही सफल नहीं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी असफल रहे हैं। सांसद के रूप में भी असफल हैं।’
अपनी सरकार की 8वीं वर्षगांठ के मौके पर शिमला में रोडशो करेंगे PM मोदी
लद्दाख : 26 जवानों को ले जा रहा सैन्य वाहन नदी में गिरा, 7 की मौत
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की हाई कोर्ट के 6 न्यायाधीशों के...
महबूबा ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से लगाई मारी गई टीवी अभिनेत्री के...
हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में...
Drugs on cruise case: आर्यन खान को NCB की क्लीन चिट, नहीं मिला कोई...
फारूक अब्दुल्ला को ED का समन, NC का बीजेपी पर वार- 'कीमत विपक्ष...
ड्रोन महोत्सव में बोले PM मोदी- 2014 से पहले के शासन में प्रौद्योगिकी...
J&K: TV एक्ट्रेस की हत्या में शामिल दो आतंकी सहित चार को सुरक्षा बलों...
गोवाः ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने वाला पादरी और उसकी पत्नी गिरफ्तार