Friday, Jun 09, 2023
-->
mumbai-lalbaughcha-raja-ganeshotsav-mandal-not-to-hold-ganeshotsav-prsgnt

कोरोनाः नहीं हो पाएंगे इस बार लालबागचा राजा के भव्य दर्शन, 11 दिन चलेगा डोनेशन कैंप

  • Updated on 7/1/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देशभर में फैले कोरोना संकट के बीच इस बार त्योहारों को ग्रहण लग गया है। इस साल कोरोना के डर ने लोगों को घरों पर रहने और सामाजिक दूरी बनाने के लिए विवश कर दिया है। इस साल कई बड़े भक्ति आयोजन रद्द कर दिए गये हैं।

इन्ही में से एक मुंबई का विश्व प्रसिद्ध गणेश उत्सव इस साल नहीं मनाया जाएगा। कोरोना संकट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। सभी को ज्ञात है कि भारत में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला है। महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना के सबसे ज्यादा केस देखने को मिले हैं। 

लेकिन इस बार होगा ये
बताया जा तरह है कि इस बार हर साल जहां मुंबई में लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल गणेशोत्सव आयोजित करता था अब वो इसकी जगह पर एक रक्त और प्लाज्मा दान शिविर शुरू करेंगे। इस बार पंडाल में 11 दिन तक ब्लड और प्लाजा डोनेट करने और इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

पूरी मुंबई में लालबागचा राजा की गणेश पूजा अपनी भव्यता के लिए मशहूर है। यहां हर साल की गणपति प्रतिमा और विशेष सम-सामयिक थीम लोगों को काफी लुभाती है।  

राहुल गांधी से बोले दिल्ली के डॉक्टर- नहीं सुनी जा रही हमारी बात, कम हो रही टेस्टिंग

परेल में हैं लालबागचा
कोरोना के कारण इस बार गणेश उत्सव की भव्यता नहीं देखने को मिलेगी। बता दें, लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में की गई थी। ये मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं।

मुंबई में कोरोना
बताते चले कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1,74,761 हो चुका है। मंगलवार को 4,878 संक्रमित पाए गए है। इनमें 7,855 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मंगलवार को मुंबई में 893 संक्रमित मामले बढ़े हैं।

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.