Tuesday, May 30, 2023
-->
Mumbai Police alerts fake message that Mumbai Pune will be handed over to army rkdsnt

मुंबई, पुणे होंगे सेना के हवाले- इस फेक संदेश पर मुंबई पुलिस ने किया जनता को अलर्ट

  • Updated on 5/26/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। महाराष्ट्र में कोरोना सियासत के बीच एक फेक संदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर पुलिस ने जनता को अलर्ट किया है। फेक संदेश में कहा गया है कि मुंबई और पुणे अगले 10 दिनों में सेना के हवाले हो सकते है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पकड़ शहर पर कमजोर हो सकती है। ऐसे में लोग अपने खाने-पीने का स्टॉक जमा कर लें। इसी को लेकर मुंबई पुलिस ने जनता को अलर्ट किया है। 

प्रवासियों मजदूरों पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान पर प्रशांत भूषण ने ली राहत की सांस

गुजरात में कोरोना फैलने का सीधा संबंध अहमदाबाद में ट्रंप के इवेंट से है: यशवंत सिन्हा

मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अटैच संदेश फेक है और बड़े पैमाने पर फैलाया जा रहा है। अगर यह आपके पास पहुंचता है, चेन को ब्रेक करें और इसे आगे नहीं फैलाएं। सभी जरुरी सप्लाई जारी रहेगी और मूवमेंट भी लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जारी रहेगा। फेक मैसेज अलर्ट।'

कोरोना के बहाने महाराष्ट्र की सियासत गर्म, राणे के बाद फडणवीस भी हुए सक्रिय

दरअसल फेक संदेश कुछ इस प्रकार है, 'पूरी मुंबई और पुणे शनिवार से 10 दिनों के लिए सैन्य लॉकडाउन में रहेगा। इसलिए कृपया करके सभी चीजें स्टॉक कर लें। सब्जी समेत खाने-पीने की सभी चीजें। शहर सेना के हवाले किया जा रहा है। शायद उद्धव ठाकरे का नियंत्रण छूट जाए। सिर्फ दूध और दवाईयां ही उपलब्ध होंगी।'

प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर अब सुप्रीम कोर्ट ने भी जताई चिंता, भेजा नोटिस

फेक संदेश में आगे लिखा गया है, ' कृपया सूचित करें, अगर आपका कोई दोस्त मुंबई में रह रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार की बैठक जारी है और संपूर्ण शटडाउन किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। ध्यान दें, जो मुंबई और पुणे में रह रहे हैं।' इस फेक संदेश को लेकर स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने भी लोगों को अलर्ट किया है। 

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर चलाए सियासी तीर, ये हैं प्रेस वार्ता के खास बिंदु

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

comments

.
.
.
.
.