नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को लगी आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। आग के इस भीषण हादसे में 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं घायलों दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मुंडका आग हादसे पर गहरा दुख जताया। सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को हादसा स्थल का दौरा करने के लिए जाएंगें। उन्होंने टवीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे के आसपास घटना स्थल पर पहुंच सकते हैं।
इसके पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में इमारत में आग लगाने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal to visit the site of Mundka fire incident later this morning. 27 bodies have been recovered from the site so far; several still missing. (File photo) pic.twitter.com/ymXJTaAP8W — ANI (@ANI) May 14, 2022
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal to visit the site of Mundka fire incident later this morning. 27 bodies have been recovered from the site so far; several still missing. (File photo) pic.twitter.com/ymXJTaAP8W
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिमी इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम आग लग गयी जिससे इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य झुलस गये।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘ इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं और पीड़ा में हूं। मैं अधिकारियों के लगातार संपर्क में हूं। हमारे बहादुर दमकलकर्मी आग को काबू में करने और जिंदगियों को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।’
पुलिस ने बताया कि इमारत से 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है तथा कुछ और लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने की सूचना उन्हें शाम 4.45 बजे मिली जिसके बाद 30 से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...