Tuesday, Oct 03, 2023
-->
municipal-corporation-of-delhi-will-demolish-illegal-construction-from-today-kmbsnt

दिल्ली में चलेगा MCD का बुल्डोजर, 4 से 13 मई तक धड़ल्ले से गिरेगा अवैध निर्माण

  • Updated on 5/4/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजधानी में एक बार फिर से नगर निगम का बुल्डोजर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए तैयार है। आज से लेकर 13 मई तक अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। सेंट्रल ज़ोन दक्षिण निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। 

राजपाल सिंह ने बताया है कि दक्षिण नगर निगम दिल्ली के कई हिस्सों में 4 मई से 13 मई तक अवैध निर्माण को गिराने का पहला चरण शुरू करेगी। इस संबंध में दक्षिण और दक्षिण पूर्व DCP को पत्र लिखा गया है। 

राजपाल सिंह का कहना है कि हमने अवैध निर्माण को गिराने का काम 12-13 दिन पहले बनाया था जिसमें सुरक्षा व्यवस्था बड़ा मुद्दा था। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर हल निकाला है। इस कड़ी में हम शूटिंग रेंज से कार्य की शुरूआत करेंगे। 

राजपाल सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देने की ज़रूरत नहीं होती। जिन लोगों ने करण सिंह स्टेडियम रोड की सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा कर रास्ता बंद किया है उसको आज पूरी तरह से मुक्त कराने की योजना है। बता दें कि दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नगर निगमों के मेयर को एक पत्र लिखकर रोहिंग्याओं, असमाजिक तत्वों और बांग्लादेशियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटाने की मांग की थी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.