Wednesday, Mar 22, 2023
-->
murmu reached north east to seek support in presidential election, questions on banner

नॉर्थ-ईस्ट पहुंचीं राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार मुर्मू, स्वागत बैनर पर कांग्रेस का तंज

  • Updated on 7/6/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को मेघालय दौरे पर यहां पहुंचीं और वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए, राज्य में सत्तारूढ़ ‘मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन’ (एमडीए) के विधायकों से समर्थन मांगेंगी। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने यह जानकारी दी। मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन जुटाने के वास्ते राज्यों का दौरा कर रही हैं। खास बात यह है कि दौरे में जिस टीम ने मुर्मू का स्वागत किया, उसमें पीएम मोदी की तस्वीर दिख रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं और मजाक उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस ने भी तंज कसा है।

लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा, नीतीश ने अस्पताल में की मुलाकात

  •  

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले, मुर्मू ने अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया और राज्य के सत्तारूढ़ दल भाजपा और इसके गठबंधन सहयोगियों - एनपीपी और जद (यू) - के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान तीन निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहे। मुर्मू ने राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ बी.डी. मिश्रा से भी मुलाकात की। 

नए IT Rules में सरकार के कुछ सामग्री को ‘ब्लॉक’ करने के आदेश को Twitter ने दी कोर्ट में चुनौती

विशेष विमान के जरिये मुर्मू, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा शिलांग हवाई अड्डा पहुंचे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री संगमा, विधानसभा अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह, भाजपा के मंत्री सनबोर सुलाई, भाजपा विधायक ए. एल. हेक और भाजपा की मेघालय इकाई के अध्यक्ष ई. मावरी ने मुर्मू की अगवानी की। मुर्मू सांसदों और विधायकों के साथ एक रिजॉर्ट में बैठक करेंगी।   

GST को लेकर कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार को गरीबों की नहीं, कसीनो की फिक्र है

  मुख्यमंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारे गठबंधन के सभी सहयोगी रिजॉर्ट में उपस्थित हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को हमारा सामूहिक सहयोग मिलेगा।’’  मेघालय में 60 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के दो विधायक हैं। राज्य में भाजपा नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल है।   

CIC ने ‘एकदम गलत’ उत्तर देने पर दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

 सत्तारूढ़ गठबंधन में सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के पांच निलंबित विधायक मुर्मू के समर्थन में वोट दे सकते हैं। इन विधायकों ने एमडीए सरकार को समर्थन देने का आह्वान किया था। विधानसभा में विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस के 12 विधायक हैं। एनपीपी और कांग्रेस के लोकसभा में एक-एक सांसद हैं जबकि एनपीपी का राज्यसभा में भी एक सदस्य है।

उदयपुर हत्या, आतंकवादी के ‘‘भाजपा से संबंध’’ की न्यायिक जांच जरूरी : TMC

comments

.
.
.
.
.