Monday, May 29, 2023
-->
muzaffarnagar-riot-sit-closure-report-against-sangeet-som-approved-by-special-court-rkdsnt

मुजफ्फरनगर दंगा : स्पेशल कोर्ट ने मंजूर की संगीत सोम के खिलाफ SIT की ‘क्लोजर रिपोर्ट’

  • Updated on 3/9/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एक विशेष अदालत ने वर्ष 2013 में सांप्रदायिक दंगे के पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करने के मामले में भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार ली है।

वह दिन दूर नहीं जब समूचा देश मोदी के नाम पर होगा : ममता बनर्जी

विशेष न्यायाधीश राम सुध सिंह ने सोमवार को जारी आदेश में एसआईटी की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार करते हुए कहा कि मामले में शिकायतकर्ता निरीक्षक सुबोध कुमार की मौत हो गयी और क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ आपत्ति नहीं दाखिल की गयी। वर्ष 2018 में बुलंदशहर में गोकशी के आरोपों के बाद भीड़ की ङ्क्षहसा के दौरान कुमार की मौत हो गयी थी। 

गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA ने संभाली अंबानी के घर के निकट मिले वाहन मामले की जांच

अभियोजन के मुताबिक एसआईटी ने अदालत में एक क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर कहा कि सरधना के विधायक सोम के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। अभियोजन ने कहा कि जांच के दौरान एसआईटी ने सीबीआई के जरिए अमेरिका में फेसबुक मुख्यालय से सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करने वाले लोगों के विवरण मांगे थे। 

आलोचनाओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा - हम महिलाओं का करते हैं सर्वाधिक सम्मान

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (जालसाजी), 153 ए (समूहों के बीच रंजिश फैलाने) और 120 बी (आपराधिक साजिश) तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत सोम और करीब 200 अन्य लोगों के खिलाफ फेसबुक पर अपलोड वीडियो को लाइक करने के लिए दो सितंबर 2013 को मामला दर्ज किया था। 

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने से मना करने पर RSS संचालित स्कूल ने नौकरी से निकाला!

आरोपियों पर दो युवकों की हत्या से जुड़े वीडियो को प्रसारित करने का आरोप लगाया गया जिसके कारण जिले में सांप्रदायिक तनाव फैला था। छानबीन के दौरान पाया गया कि वीडियो पुराना था और यह अफगानिस्तान या पाकिस्तान का था। वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाके में दंगों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और 40,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए।

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

 

 

 


 

comments

.
.
.
.
.