Friday, Mar 31, 2023
-->
Nadda taunts Congress for questioning Kovid vaccine ALBSNT

नड्डा ने कोविड वैक्सीन पर सवाल उठाने पर कांग्रेस पर कसा तंज

  • Updated on 1/3/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके की मंजूरी प्रक्रिया पर कांग्रेस के कुछ नेताओं के सवाल उठाने के बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज आरोप लगाया कि जब भी देश कुछ सफलता हासिल करता है, विपक्षी पार्टी उन उपलब्धियों का मजाक उड़ाने के लिए बेबुनियाद सिद्धांतों का सहारा लेती है।      

कोरोना टीकों को लेकर लेफ्ट शासित केरल सरकार ने भी साफ किया अपना रुख

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि वे स्थायी रूप से राजनीतिक हाशिये पर जाना चाहते हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए उनकी तुलना नाजी दुष्प्रचारकों से की।       नड्डा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर अपने नाकाम राजनीतिक एवं नापाक मंसूबों को हासिल करने के लिए लोगों के बीच दहशत पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।  भाजपा अध्यक्ष ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को किसी भी भारतीय चीज पर गर्व नहीं है। उन्हें इस बारे में आत्मावलोकन करना चाहिए कि कोविड-19 पर उनके झूठ का निहित स्वार्थ वाले समूहों द्वारा अपने एजेंडा के लिए किस तरह से इस्तेमाल किया जाएगा।

गोवा, कर्नाटक में एंट्री से उत्साहित केजरीवाल की AAP गुजरात स्थानीय चुनाव भी लड़ेगी

इससे पहले आनंद शर्मा, शशि थरूर और जयराम रमेश सहित कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सीमित उपयोग के लिए भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके को दी गई मंजूरी को लेकर रविवार को गंभीर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्दबाजी में किया गया है और खतरनाक साबित हो सकता है। इसपर नड्डा ने आरोप लगाया कि भारत जब कुछ सराहनीय सफलता हासिल करता है,जो लोगों के भले के लिए होता है, कांग्रेस उन उपलब्धियों का मजाक उड़ाने के लिए और उनका विरोध करने के लिए बेबुनियाद सिद्धांतों का इस्तेमाल करती है। वे जितना विरोध करेंगे, उतना ही बेनकाब होंगे।

ये भी पढ़ें...

 

comments

.
.
.
.
.