Monday, May 29, 2023
-->
Nana atekar help to flood hit families build 500 house

बाढ़ पीड़ितों की मदद लिए आगे आए नाना पाटेकर, 500 पक्के घर बनाने का किया वादा

  • Updated on 8/16/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। महाराष्ट्र ( Maharastra) में इन दिनों बारिश (Rain) ने काफी तबाही मचाई हुई है। बाढ़ की चपेट में आकर कई लोगों ने अपना घर (Home)और परिवार (Family) को खो दिया। ऐसे में अब बॉलीवुड(Bollywood) अभिनेता  नाना पारटेकर (Nana Patekar) लोगों के मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि कोल्हापुर (kolhapur) जिले के शिरोल गांव में तबाह हुए लोगों के घर के लिए वो 500 पक्के घर बनवाएंगे।

B'dy spl: कैंसर से जंग जीतने के बाद मनीषा ने कुछ यूं की बॉलीवुड में वापसी

बाते दें कि नाना पाटेकर लोगों की मदद के लिए हमेशा से आगे रहते हैं। उन्होंने लोगों की मदद के लिए एक एनजीओ बनाया है। जिसका नाम 'नाम फाउंडेशन' है। उसकी मदद से वो लोगों की मदद करते हैं। इस पहल के बाद नाना पाटेकर ने कहा,''कई लोग आर्थिक मदद रूप से मदद कर रहे हैं। वह इसलिए आगे आ रहे हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है कि जब कभी भी किसी को कोई जरूरत होगी हम सभी मदद करने के लिए उनके साथ खड़े  होंगे।

Rakhi पर देखें कार्तिक आर्यन से लेकर तैमूर अली खान की अपनी बहनों के साथ ये प्यारी तस्वीरें

नाना पाटेकर ने आगे  कहा, 'जब मैं शिरोल आया तो वहां पर मुझे स्थिति का पता चला और हमारी एनजीओ ने 500 घर बनवाने का फैसला किया है। वहीं आपको बता दें कि  बाढ़ को देखते हुए बॉलीवुड के कई स्टार मदद के लिए आगे आए हैं। नाना पाटेकर से पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए।

उन्होंने  51 लाख की मदद भेजी है। इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने ट्वीट करते लिखा है कि 'असम मुश्किल में है। बाढ़ ने बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। हमारे भाई-बहनों के लिए और मदद भेजने की जरूरत है। मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता भेजें। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.