Monday, May 29, 2023
-->
nana-patekars-mother-passed-away-in-mumbai-today

नाना पाटेकर की मां का हुआ निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

  • Updated on 1/29/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेता नाना पाटेकर की मां का आज शाम निधन हो गया। आज  देर रात मुंबई के ओशिवारा में उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह 99 साल की थीं।

ऐसे समय में उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए कई फिल्मी हस्तियां उनके घर पहुंचीं। नाना अपनी मां के साथ मुराड में ही रहते थे। बढ़ती उम्र की वजह से उनकी याद्दाश्त कमजोर हो चली थी। मां के निधन के वक्त नाना घर पर नहीं थे। 

इन दिनों नाना के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। #MeToo अभियान के तहत उनपर भी आरोप लगे थे, जिसके चलते उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा है।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.