Tuesday, Mar 21, 2023
-->
Need to raise slogan of non BJPism on lines non Congressism says Shivpal Yadav rkdsnt

शिवपाल यादव बोले- अब गैर भाजपावाद का नारा बुलंद करने की जरुरत

  • Updated on 2/22/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। वरिष्ठ समाजवादी नेता और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि लोहिया के गैर कांग्रेसवाद की तर्ज पर इस वक्त गैर भाजपावाद का नारा बुलंद करने की जरूरत है। शिवपाल ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई लोहिया ट्रस्ट की बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा पर गणतांत्रिक मूल्यों के हनन का आरोप लगाया। 

अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले को विशेष अदालत ने मजिस्ट्रेट अदालत भेजा

उन्होंने देश में सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकजुट कर भाजपा का विरोध करने की जरुरत बताते हुए कहा, ‘‘साठ के दशक में लोहिया के गैर-कांग्रेसवाद के नारे के तर्ज पर गैर भाजपावाद का नारा बुलंद करने की आवश्यकता है।’’ 

उन्नाव में दो लड़कियों की मौत : 8 ट्विटर अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज, उठे सवाल

बैठक में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा, ‘‘लोहिया के विचारों से ही देश का भला होगा। उनके विचारों के प्रचार-प्रसार से लोक मन में राजनीतिक चेतना जगेगी। खेती-किसानी, बेरोजगारी और आॢथक विषमता से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी लोहिया के विचारों को जमीन पर उतारने से ही संभव होगा।’’ 

टूलकिट मामला: कोर्ट ने दिशा रवि को अब न्यायिक से पुलिस हिरासत में भेजा

शिवपाल ने बैठक में कहा कि लखनऊ में जल्द ही लोहिया भवन का निर्माण होगा जहां से लोहिया के प्रगतिशील समाजवादी साहित्य और विचारों का प्रकाशन एवं प्रसारण होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सामाजिक न्याय और समरसता पर कार्य करने वाले मेधावियों को लोहिया अवार्ड दिया जाएगा। 

केरल शास्त्र साहित्य परिषद ने मोदी सरकार के गौ विज्ञान को लेकर उठाए सवाल 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

 

 

 

  •  
comments

.
.
.
.
.