Sunday, Dec 10, 2023
-->
new convoy of over 1500 vehicles coming to delhi from punjab kmbsnt

उग्र होगा किसान आंदोलन! पंजाब से 1500 वाहनों में भरकर आ रहे प्रदर्शनकारी

  • Updated on 12/12/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नए कृषि कानूनों (New farm Laws) के खिलाफ खड़े किसानों का आंदोलन अब तेज होता नजर आ रहा है। किसानों का एक बड़ा जत्था पंजाब  से दिल्ली के लिए निकल पड़ा है। सात जिलों के लगभग 1,000 गांवों से 1500 से अधिक वाहन, जिनमें 1,300 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं। किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) के अनुसार, पंजाब के प्रदर्शनकारियों का ये जत्था सप्ताह के अंत यानी आज या कल में दिल्ली की सीमा तक पहुंचने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि ये उन लोगों का समूह है जिन्होंने राज्य में नए कृषि कानूनों के खिलाफ पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू किया था जिसमें सितंबर के अंत से रेल रोकी गई थी। सान मजदूर संघर्ष समिति के नेताओं की मानें तो ये जत्था दो सप्ताह पहले कुंडली से लगी सीमा पर पहुंचने वाले प्रदर्शनकारियों के पहले जत्थे की जगह लेगा।

किसान आंदोलन को गलत तरीके से पेश कर चीन-पाकिस्तान फैला रहे नफरत का प्रोपेगेंडा

करीब 30 हजार लोग आ रहे दिल्ली
किसान नेताओं के अनुमान के मुताबिक कारों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर लगभग 30,000 प्रदर्शनकारियों पंजाब से दिल्ली की ओर निकल पड़े हैं। वहीं पंजाब जिला अधिकारियों का कहना है कि वे प्रदर्शनकारियों और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की गिनती नहीं कर रहे थे।

चक्का जाम की तैयारी
बता दें कि बता दें कि लगातार 16वें दिन भी किसानों का आंदोलन पूरे जोश के साथ जारी रहा। किसान नेता आज शनिवार को सभी टोल फ्री करने की तैयारी में है। युवा किसानों ने भी पूरे जोश के साथ तैयार रहने का समर्थन दिया है। इसके अलावा बॉर्डर पर सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने के लिए किसानों का आह्वान किया है। किसानों का कहना है कि वो चक्का जाम को तैयार हैं, किसानों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

किसानों ने खारिज किया सरकार का प्रस्ताव, 12 को होगा हाइवे जाम तो 14 को देशव्यापी प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस की थ्री लेयर सुरक्षा
वहीं किसानों की हलचल को देखते हुए बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया है। बॉर्डर से दिल्ली की तरफ कोई किसान न प्रवेश कर सके इसके लिए तीन स्तरीय बैरिकेडिंग की गई है। पहले लोहे के बारिकेड लगाए गए हैं, दूसरे नंबर पर सीमेंट के बने व फ्लाईओर पर लगने वाले सीमेंट से बने पत्थर और फिर लोहे की बैरिकेडिंग तथा उसके बाद आरएएफके जवान कंधे कंधा मिलाकर वहां जमे हुए हैं। दिल्ी पुलिस के जवान भी बॉर्डर से लेकर गलियों तक में फैले हुए हैं। 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

 

comments

.
.
.
.
.