नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर का आज भूमि पूजन होने जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रस्तावित नए मंदिर का डिजाइन सोमपुरा बंधुओं की कड़ी मेहनत से तैयार किया गया और मंदिर के मॉडल के डिजाइन को नए सिरे से अंतिम रूप दे दिया गया। इसमें आसमान छूते छह शिखर होंगे। मंदिर का नाम श्री रामजन्मभूमि मंदिर रखा गया है जो सबसे आगे सिंह द्वार पर दर्ज किया जाएगा। वहीं मंदिर का आकारा बढ़ाकर 84 हजार 600 वर्ग फिट हो गया है।
पूरा भव्य राम मंदिर का पत्थरों से होगा निर्माण इस मंदिर में 50,000 से अधिक लोगों के एक साथ पूजा करने की क्षमता रहेगी जो पहले 20,000 ही थी। इसके अलावा गुड मंडप समेत किर्तन और प्रार्थना के लिए भी मंडप की व्यवस्था की गई है।
इस भव्य मंदिर को इंजीनियर प्रख्यात वास्तु विद चंद्रकांत सोमपुरा करने जा रहे हैं जो गुजरात के अहमदाबाद के हैं। इंजीनियर आशीष चंद्रकांत सोमपुरा ने बताया कि पूरे मंदिर में कहीं भी स्टील का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पूरा भव्य राम मंदिर पत्थरों पर खड़ा किया जाएगा।
मंदिर में होंगे छह गुंबद नए डिज़ाइन के मुताबिक मंदिर के लिए तीन गुंबद को बढ़ाकर छह गुंबद कर दिया गया है। आकार वृद्धि के बाद अब मंदिर में एक मुख्य शिखर सहित पांच उप शिखर होंगे। इनमें से तीन उप शिखर मुख्य शिखर के सामने एवं दो उप शिखर मुख्य शिखर के अगल-बगल होंगे। अब गर्भ ग्रह और रंग मंडप के बीच गुड मंडप बनेगा और इसके दाएं बाएं अलग-अलग कीर्तन और प्रार्थना मंडप होगा। इसके साथ ही गर्भ ग्रह को छोड़कर सभी मंडप के आकार को बढ़ा दिया गया है।
500 साल के संघर्ष के बाद होगा मंदिर का निर्माण बता दें कि आयोध्या में 500 साल के संघर्ष के बाद और कई पीढ़ियों की सहादत के बाद अब राम मंदिर बनने जा रहा है श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का अब यह सुनहरा क्षण आया है राम लला की जन्मभूमि पर बनने के कारण मंदिर का नाम श्री राम जन्मभूमि मंदिर के नाम से जाना जाएगा
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ी, लाये गए रांची से दिल्ली...
राजधानी में Corona के कुल 197 नए मामले, 10 लोगों की मौत
किसानों ने देहरादून-दिल्ली हाईवे किया जाम, राजधानी की सीमाएं रही सील
दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर रैली की दी अनुमति,राकेश टिकैत ने...
हलवा सेरेमनी से बजट कार्यक्रम की शुरुआत,वित्त मंत्री समेत वरिष्ठ...
मोदी के मंच से नाराज ममता ने दिखाया तेवर, भाषण देने से किया मना
'पराक्रम दिवस' पर PM मोदी- नेताजी फौलादी इरादों वाले व्यक्ति
तमिलनाडु में PM पर गरजे राहुल- तमिलनाडु की बेज्जती करते हैं, CBI, ED...
Signal पर आए WhatsApp जैसे ये नए फीचर्स, अब यूजर्स को मिल सकेगी ऐसे...
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें