नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur) में किसानों के आंदोलन की वजह से पिछले 26 जनवरी से बंद दिल्ली से UP जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 (NH-24) को फिर से खोल दिया गया है। UP से दिल्ली आने वाली सड़क अभी भी बंद है। एक व्यक्ति ने बताया,"DND से या गाजियाबाद के अंदर होकर जाना पड़ता था। अब हमारा समय बचेगा।"
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में किसानों के आंदोलन की वजह से पिछले 26 जनवरी से बंद दिल्ली से UP जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 को फिर से खोल दिया गया है। UP से दिल्ली आने वाली सड़क अभी भी बंद है। एक व्यक्ति ने बताया,"DND से या गाजियाबाद के अंदर होकर जाना पड़ता था। अब हमारा समय बचेगा।" pic.twitter.com/rfmW0FIxHK — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2021
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में किसानों के आंदोलन की वजह से पिछले 26 जनवरी से बंद दिल्ली से UP जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 को फिर से खोल दिया गया है। UP से दिल्ली आने वाली सड़क अभी भी बंद है। एक व्यक्ति ने बताया,"DND से या गाजियाबाद के अंदर होकर जाना पड़ता था। अब हमारा समय बचेगा।" pic.twitter.com/rfmW0FIxHK
दिल्ली से गाजियाबद और इंदिरापुरम से नोएडा जाने वालों को इस मार्ग के खुलने के बाद बड़ी राहत मिली है। बता दें कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के कारण इस मार्ग को बंद कर दिया गया था। तब से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
दिल्ली पुलिस के 80 प्रतिशत से अधिक कर्मियों को लगा कोरोना का टीका
26 जनवरी को दिल्ली में हुई थी हिंसा बता दें कि 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रेली की की आड़ में दिल्ली में जमकर हिंसा हुई थी। इस दौरान दंगाइयों ने दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों समेंत आईटीओ और लाल किला पर भी बड़ी हिंसा की अंजाम दिया था। दंगाई अपने साथ, डंडे, भाले, तलवार लेकर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया।
कई मेट्रो स्टेशन भी किए गए थे बंद इतना ही नहीं कई मार्गों पर कोहराम मचाया। मेट्रो के कई स्टेशन भी इस हिंसा के दौरान बंद करने पड़े। तभी सुरक्षा के लिहाज से NH-24 को भी बंद किया गया था। दंगाई सड़कों पर तलवार लिए घूम रहे थे। पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए गए थे। ट्रैक्टर पर स्टंट दिखाए जा रहे थे। साथ ही पुलिसवालों पर भी हमला किया गया। इस पूरी हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए।
कृषि कानूनों के खिलाफ गांवों में हर दिन अनशन करेंगे 5 किसान
लाल किले पर फहराया गया निशान साहेब का झंडा वहीं लाल किले पर घुसे दंगाइयों ने वहां जमकर तोड़-फोड़ की। वहां मौजूद पुलिसवालों पर डंड़ों और तलवारों से हमला किया गया। लाल किले पर तलवार बाजी की गई। इसके वीडियो भी खूब वायरल हुए। इतना ही नहीं दंगाइयों ने लाल किले पर जाकर निशान साहेब का झंडा फहराया। पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। इस मामले में कई केस दर्ज कर आरोपियों को पड़ा गया है। पुलिस अब भी कई फरार आरोपियों को तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
Corona विस्फोट! पीएम मोदी ने बढ़ते केस पर जताई चिंता, वैक्सीन को लेकर...
लंबे इंतजार के डर से लोग एकत्र होकर जा रहे हैं वैक्सीनेशन के लिए
प. बंगाल: पांचवें चरण के मतदान में दिखी वोटर्स की भीड़, 78.36 प्रतिशत...
फिर से लौटा Lockdown का दौर! घर में दुबके लोग और थम गई दिल्ली की...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें
इस पूरे हफ्ते छाई रहीं Bollywood की ये 10 बड़ी खबरें
सोनू सूद भी आए कोरोना की चपेट में, बोले- अब और ज्यादा समय दे पाऊंगा...
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें