Wednesday, Dec 06, 2023
-->
nitish takes oath as chief minister, tejashwi becomes deputy chief minister

नीतीश ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री

  • Updated on 8/10/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली जो नई सरकार में उप मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे।

नीतीश (71) ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था और सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने आठवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। 

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से बात की। राजद प्रमुख की बेटी और सांसद मीसा भारती ने बताया कि लालू प्रसाद ने कुमार के फैसले का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। लालू प्रसाद एक बीमारी से उबर रहे हैं और यहां अपनी बेटी के साथ रहते हैं।

किसी जमाने में लालू प्रसाद के चिर प्रतिद्वंद्वी रहे कुमार ने बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके साथ गठबंधन कर लिया था और यह गठबंधन चुनाव जीत गया था। अब सात साल बाद फिर से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपना गठबंधन तोड़कर राजद से हाथ मिला लिया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.