Thursday, Jun 01, 2023
-->
no third front can take on bjp without congress: mehbooba mufti pdp rkdsnt

कांग्रेस के बिना कोई तीसरा मोर्चा BJP का मुकाबला नहीं कर सकता : महबूबा

  • Updated on 2/22/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के बिना कोई राजनीतिक गठबंधन या तीसरा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने भगवा पार्टी पर विभाजनकारी नीतियों के जरिए देश के मूल ढांचे को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। महबूबा ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं और इसे जम्मू कश्मीर में कराना इसके लोगों पर एहसान करने जैसा नहीं होगा।      

उप्र चुनाव : टिकैत समेत किसान नेता करेंगे प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी का दौरा

उन्होंने जम्मू प्रांत का अपना पांच दिवसीय दौरा संपन्न करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के बिना, कोई गठबंधन या तीसरा मोर्चा भाजपा को हराने में सफल नहीं होगा। कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में राष्ट्र निर्माण करने में एक अहम भूमिका निभाई है और देश में कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है।’’  

भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले- बैंक, रेलवे के निजीकरण से 5 लाख कर्मचारी हो जाएंगे बेरोजगार

महबूबा ने कहा कि कांग्रेस और अन्य सरकारों ने पिछले सात दशकों में जो कुछ निर्मित किया है उसे भाजपा बेच रही है। महबूबा ने कहा कि देश के हित में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है।  उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की कोशिशों के बारे में मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह कहा।

बलात्कारी डेरा प्रमुख राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा, विपक्ष बोला- यही है मोदी जी का “न्यू इंडिया”

     पीडीपी प्रमुख ने कहा , ‘‘कांग्रेस के बिना यह संभव नहीं है। कांग्रेस के बिना कोई तीसरा मोर्चा या कोई गठबंधन भाजपा को नहीं हरा सकता। ’’ जम्मू कश्मीर में परिसीमन कार्य पूरा हो जाने पर छह से आठ महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव कराने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर महबूबा ने कहा, ‘‘चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जो बगैर विलंब के होना चाहिए। इसे बढ़ा चढ़ा कर पेश करने की जरूरत नहीं है। चुनाव करा कर वे जम्मू कश्मीर के लोगों पर कोई एहसान नहीं करने जा रहे हैं।’’   

 

NSE में चित्रा रामकृष्ण- अज्ञात योगी प्रकरण पर सीतारमण ने रुख किया साफ 

  महबूबा ने कहा, ‘‘सभी विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है, जो ध्रुवीकरण और विभाजनकारी राजनीति के जरिए देश के मूल ढांचे को कमजोर कर रही है। ’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडा पर चल कर देश की इस धर्मनिरपेक्ष पहचान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने संभवत: हिजाब मुद्दे की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘‘भाजपा जो कुछ कर रही है वह देश के हित के खिलाफ जा रहा है। विभिन्न देशों ने हमे सलाह देना शुरू कर दिया है कि जो कुछ हो रहा है वह बुरी तरह से हमे नुकसान पहुंचा रहा।’’     

राजनाथ सिंह की रैली में युवाओं ने फिर उठाया सेना में भर्ती का मुद्दा

 

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.