Tuesday, Sep 26, 2023
-->
noida residents covered liquor worth 9 crores in new year''''s celebration

नए साल के जश्न में नोएडावासी ढकार गए 9 करोड़ की शराब

  • Updated on 1/2/2023

नई दिल्ली,(जुनेद अख्तर):दिल्ली से सटे नोएडा में नए साल के जश्न में जमकर जाम टकराए। महज 12 घंटे से भी कम समय में 9 करोड़ रुपए की शराब नोएडावासी पी गए। जिसमें कंट्री लीकर, फॉरेन लीकर और बियर शामिल है। ये शराब एक दिन से लेकर तीन दिन तक लिए गए ऑकेशनल लाइसेंस पर बेची गई।
दो साल में कोरोना ने जश्न के माहौल पर रो लगा रखी थी। ऐसे में इस बार पूरे दिसम्बर महीने में करीब 139.6 करोड़ रुपए की शराब पी गई जोकि पिछले साल का 23 प्रतिशत ज्यादा है। यानी पिछले साल 113.77 करोड़ की शराब पी गई थी। गौतमबुद्ध नगर के सहायक आबकारी आयुक्त आर.बी सिंह ने बताया कि शहर में 98 बार है। इसमें से 82 के करीब ओकेशनल लाइसेंस लिया था। जिसमें 31 दिसंबर को शराब परोसी गई। इसके अलावा 140 फॉरेन लिकर, 138 बीयर शॉप, 25 मॉडल शॉप, 231 देशी शॉप और 15 प्रीमियम रिटेल वेंडर की शॉप्स हैं।

31 दिसम्बर की रात करीब 2 लाख 30 हजार लीटर शराब पी गए नोएडावासी 
31 दिसम्बर को जितनी शराब की बोतल खुलती है या बेची जाती है उसकी जानकारी देनी होती है। बताया गया कि इस बार प्रीमियम व्हीस्की और स्कॉच की डिमांड सबसे ज्यादा रही। एक आकलन किया जाए तो करीब 2 लाख 30 हजार लीटर की शराब नोएडा वासियों के गले के नीचे ऊतर गई।  

लाइसेंस देने में मिला करीब 10 लाख रुपए का राजस्व
सहायक आबकारी आयुक्त आर.बी सिंह ने बताया कि ऑकेजनल लाइसेंस देने की फीस एक दिन की 11 हजार रुपए थी। विभाग से एक से लेकर तीन दिन तक के ऑकेजनल लाइसेंस देकर करीब 10 लाख रुपए तक राजस्व वसूल किया गया।  
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.