Saturday, Sep 23, 2023
-->
Nora Fatehi dance video viral on social media ANJSNT

शीला की जवानी पर नोरा फतेही ने किया डांस, Video हुआ वायरल

  • Updated on 5/9/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपनी अदाओं से लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर से अपनी वीडियो के कारण चर्चा में आ गई है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो कैटरीना कैफ के गाने शीला की जवानी पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

नोरा फतेही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो काफी मॉर्डन अंदाज में डांस कर रही है।

देखें Video

आपको बता दें कि नोरा फतेही के  वीडियो इससे पहले भी वायरल हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जा जो उनके फैंस को काफी पसंद आया था।

नोरा फतेही के Sexy मूव्स के दीवाने हैं फैंस, 21 लाख से भी अधिक देखा गया ये Video

20 लाख से भी अधिक बार देखा गया वीडियो
फैंस को नोरा फतेही का वीडियो इतना पसंद आया कि इस वीडियो  पर अब तक व्यूज का आंकड़ा 20 के पार पहुंच गया है। ऐसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यूजर्स नोरा फतेही को कितना पंसद करते हैं।

एक ही मंच पर साथ नजर आए श्री श्री रविशंकर और एकता कपूर, की 'Heart to Heart' बातचीत!

आपको बता दें कि हाल ही में एक ऐसा  वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बच्चा जो कि 2 से 3 साल का था वह टीवी स्क्रीन के सामने नोरा की फिल्म से स्ट्रीट डांसर 3डी के 'गर्मी' सॉन्ग पर नोरा के गर्मी स्टेप को बहुत ही प्यारे अंदाज से करने की कोशिश कर रहा था। यह तो बात हुई सिर्फ 2 वीडियो की लेकिन सोशल प्लेटफॉर्म पर आपको कई ऐसे नन्हें फैन्स मिल जाएंगे जो नोरा को खूब चाहते हैं और नोरा जैसे डांस भी करना चाहते हैं।

Lockdown के दौरान फैंस के लिए सनी लियोन ने उठाया ये कदम, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

ओलंपिया में किया पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट
कुछ महीने पहले, नोरा ने पेरिस के ओलंपिया में, पिंक फ्लॉइड, द बीटल्स, जेनेट जैक्सन, मैडोना और टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट की जगह परफॉर्म किया है। यह नोरा का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट था और उन्होंने 'दिलबर', 'साकी साकी', 'कमरिया' और 'एक तो कम जिंदगानी' जैसे सॉन्ग्स को गाया था। यह एक हॉउसफुल शो था, जिसमें भारत, मध्य पूर्व और मोरक्को के दर्शक आए हुए थे। उन्होंने अपने एल्बम से, अंग्रेजी सॉन्ग 'पेपेटा' और 'दिलबर' का अरबी संस्करण भी गाया। इन सभी को देखते हुए लगता है नोरा एक ग्लोबल स्टार बन गई हैं।

comments

.
.
.
.
.