Monday, Mar 20, 2023
-->
north korea reports first case of covid-19 omicron variant kmbsnt

North Korea में मिला कोरोना का पहला केस, किम जोन ने पूरे देश में लगाया लॉकडाउन

  • Updated on 5/12/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर कोरिया में आज गुरुवार को पहला कोरोना केस सामने आया है। कोरोना के मामले की पुष्टि होने के बाद यहां  गंभीर आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। नेता किम जोंग उन ने देश भर में लॉकडाउन का आदेश दिया। ये देश एक परमाणु-सशस्त्र देश है जिसने कभी भी कोरोना के एक भी मामले को स्वीकार नहीं किया था।

यहां की सरकार ने 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद से अपनी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा लगा दी थी जिससे कोरोना संक्रमण किसी भी प्रकार से इनके देश में एंट्री न ले सके। 

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर अब प्योंगयांग में बुखार से पीड़ित लोगों के सैंपल में ओमिक्रॉन BA.2 संस्करण की पुष्टि हई है। इसके तुरंत बाद आज नेता किम जोंग उन सहित शीर्ष अधिकारियों ने इस प्रकोप पर चर्चा करने के लिए एक संकट पोलित ब्यूरो की बैठक की। इसके बाद घोषणा की गई कि वे अधिकतम आपातकालीन महामारी रोकथाम प्रणाली को लागू करेंगे।

किम जोंग ने पूरे देश के सभी शहरों और काउंटी से अपने क्षेत्रों को पूरी तरह से बंद करने का आह्वान किय है। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार इन प्रतिबंधों का विवरण तुरंत नहीं दिया गया था। किम ने बैठक में कहा कि इस लॉकडाउन का उद्देश्य वायरस फैलने के स्रोत को मिटाने के लिए संक्रमण को जल्दी से ठीक करना है। 

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी किम ने कहा है कि उत्तर कोरिया इस विपत्ति से जल्द ही उबर जाएगा और आपातकालीन महामारी रोकथाम कार्य में जीत हासिल करेगा। हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका है कि यहां कोरोना संक्रमण के कितने केस मिले हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.