नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), राजस्थान और आंध्र प्रदेश समेत 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में बताया। मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार देखा जा रहा है।
भारतीय उच्चायोग ने किसानों के प्रदर्शनों को लेकर ब्रितानी सांसद के लिए जारी किया खुला पत्र
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी की मौत की सूचना नहीं है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, मणिपुर, लद्दाख, असम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव शामिल हैं।’
OTT प्लेटफॉर्म को रेग्युलेट करने को लेकर मोदी सरकार ने कोर्ट में साफ किया अपना रूख
इतने लोगों का हुआ टीकाकरण मंत्रालय द्वारा बुधवार को सुबह आठ बजे तक जारी अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 1,91,373 सत्रों के माध्यम से करीब 90 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इनमें 61,50,922 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 2,76,377 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और अग्रिम मोर्चे के 25,71,931 कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार 16 फरवरी को शाम चार बजे तक जिन लोगों का टीकाकरण हुआ उनमें 36 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने और 29 लोगों की मौत की सूचना है। अस्पताल में भर्ती होने वाले 36 लोगों में से 22 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
ग्रेटा टूलकिट मामले में आरोपी शांतनु मुलुक को कोर्ट से राहत, निकिता पर फैसला कल
'12 लोगों की हुई मौत' मंत्रालय ने कहा, ‘दो लोगों का अब भी उपचार चल रहा है और 12 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले 29 लोगों में से 17 की मौत अन्यत्र जबकि 12 लोगों की मौत अस्पताल में हुई।’ मंत्रालय ने कहा कि अब तक टीकाकरण के बाद गंभीर दुष्प्रभाव या इससे किसी की मौत के मामले नहीं आए हैं। पहली खुराक लेने के 28 दिन होने पर लाभार्थियों के लिए 13 फरवरी से दूसरी खुराक की शुरुआत की गयी। टीकाकरण अभियान के 32वें दिन (16 फरवरी) कुल 7,001 सत्र में 2,76,943 लोगों को टीके की खुराक दी गयी। इनमें से 1,60,691 लोगों को पहली खुराक दी गयी और 1,16,252 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी।
ये भी पढ़ें:
विमान हादसे के बाद लापता चार बच्चे 40 दिन बाद अमेजन के जंगलों में मिले
कुछ दिन और झुलसाएगी गर्मी, जानें दिल्ली में कब होगी मॉनसून की एंट्री
RBI ने 1,514 शहरी सहकारी बैंकों के लिए 4 कदम उठाए
अंतरराष्ट्रीय रैफरी जगबीर बोले- महिला पहलवानों के प्रति बृजभूषण का...
उमर खालिद के जेल में 1000 दिन : समर्थन में जुटे बड़ी संख्या में लोग
PM मोदी की डिग्री पर केजरीवाल की पुनर्विचार याचिका हुई विचारार्थ...
CBI ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए SIT का किया गठन
भाजपा के लोग असुरों से कम नहीं : प्रोफेसर राम गोपाल यादव
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आगामी AAP की 'महारैली' की तैयारियों में...
JNU परिसर में छात्राओं से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश के मामले में एक और...