नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बहुसंस्कृति और बहुलता की भावना को बढ़ावा देने के तहत अमेरिका अपने न्यूयॉर्क प्रांत के स्कूलों में सिख धर्म और इसकी परंपराओं के बारे में पढ़ाने का विचार बना रहा है। गौरतलब है कि अमेरिका में 70 प्रतिशत से भी ज्यादा नागरिकों को सिख धर्म की जानकारी नहीं है।
जेल की महिला कैदियों को पढ़ाने के मरियम के आग्रह को जेल प्रशासन ने ठुकराया
एक खबर के अनुसार, गैर सरकारी संगठन ‘‘यूनाइटेड सिख्स’’ ने न्यूयार्क के शिक्षा विभाग के साथ गठजोड़ किया है। इसका मकसद अमेरिकी विद्यार्थियों को सिख धर्म के बारे में जानकारी देना है। रिपोर्ट के अनुसार ‘‘यूनाइटेड सिख्स’’ के वरिष्ठ नीति सलाहकार प्रीतपाल सिंह ने कहा कि उनके समूह ने जिन अमेरिकियों का सर्वेक्षण किया उनमें से 70 प्रतिशत लोगों को सिख धर्म के बारे में जानकारी नहीं है।
अमेरिकी छात्रों को अपने सिख सहपाठियों के बारे में पता नहीं है। रिपोर्ट में सिंह के हवाले से कहा गया है कि उन्हें यह नहीं पता है कि हम कौन हैं, हमारा मूल क्या है, हम कहां से आते हैं या हम किस देश से आते हैं। उन्होंने कहा कि यह तथ्य कि हम भारत से आते हैं, वे नहीं समझ पाते।
अमेरिका से जारी व्यापारिक तनाव के बीच अफ्रीका में पैर "जमाने" पहुंचे शी चिनफिंग
औपचारिक रूप से पाठ्यक्रम शुक्रवार को घोषित किया गया। लेकिन वास्तव में इसकी शुरूआत सितंबर 2016 में कुछ शहर की कक्षाओं से हुयी थी। एक अनुमान के अनुसार, करीब पांच लाख सिख अमेरिका में रहते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
जर्मनी ने राहुल की लोकसभा से अयोग्यता पर ‘संज्ञान लिया', भाजपा और...
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...
एलजी सक्सेना ने किसानों को मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार...
ललित मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब पीएम मोदी के बचाव में सामने...
मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को आरोपमुक्त करने संबंधी...
AAP ने देश भर में शुरू किया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान
मोदी ‘सरनेम' विवाद : ललित मोदी ने दी राहुल गांधी पर ब्रिटेन में...