Tuesday, Mar 21, 2023
-->
now-uttarakhand-bjp-president-changed-responsibility-given-to-madan-kaushik-albsnt

अब उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष बदला, मदन कौशिक को दी जिम्मेदारी

  • Updated on 3/12/2021

देहरादून/ब्यूरो। मुख्यमंत्री बदलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए मदन कौशिक को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंशीघर भगत को तीरथ सिंह कैबिनेट में जगह दी गयी है। मदन कौशिक त्रिवेन्द्र सिंह रावत कैबिनेट में आवास विकास तथा संसदीय कार्यमंत्री जैसे भारी भरकम पद संभाले हुए थे और उन्हें नम्बर दो का स्थान मिला हुआ था।

उत्तराखंडः तीरथ मंत्रिपरिषद का गठन, मंत्रियों ने ली शपथ

बता दें कि मंगलवार को त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और बुधवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को नया मुख्यमंत्री चुना गया था। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया गया। मदन कौशिक हरिद्वार शहरी क्षेत्र से लगाचार चौथी बार विधायक बने हैं। 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.