नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रोम के बिशप और ईसाई समुदाय के वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिसी ने एक सनसनीखेज लेकिन सच्चाई दुनिया के सामने रखते हुए स्वीकार किया है कि पोर्नोग्राफी का प्रभाव इतना अधिक बढ़ गया है कि कई पादरी और नन भी इससे नहीं बचे हैं और वे भी पोर्न देखते हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।
बीबीसी ने डिजिटल और सोशल मीडिया के सर्वोत्तम इस्तेमाल के विषय पर वेटिकन सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में सवालों के जवाब देते हुए 86 वर्षीय पोप फ्रांसिसी ने स्वीकारा कि सोशल मीडिया पर पोर्नोग्राफी का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि पादरी और नन भी इससे नहीं बचीं हैं।
कई नन पोर्न देखती हैं लेकिन उन्होंने साथ ही धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से इससे बचने की चेतावनी देते हुए इसे ईसाईयत के खिलाफ बताया है।
पोर्नोग्राफी को बीमारी बताया इस सत्र के दौरान पोप ने मौजूद पादरियों और धर्म के क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों से कहा कि पोर्नोग्राफी एक बीमारी की तरह है जिसने पादरियों और ननों को भी अपनी चपेट में लिया हुआ है। हमारे जीवन में शैतान अब इस माध्यम से प्रवेश कर रहा है।
सोशल और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र के बारे में पोप ने कहा कि अगर इन पर समय बिताना भी है तो कम से कम समय बिताएं। जो दिनभर जीसस की शरण में होने की बात करते हैं वह यह पोर्न जानकारी नहीं ले सकते हैं। आपको इसे अपने फोन से ही बाहर करना होगा ताकि किसी तरह का लालच आपके हाथ ही में न आये।
प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
कर्मचारी चयन आयोग का लक्ष्य 22 भारतीय भाषाओं में प्रतियोगी परीक्षाएं...
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे सरकारी कर्मचारियों के...
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को लेकर हजारों सरकारी कर्मचारियों ने...
PM मोदी ने उठाया झाड़ू, लोगों ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा
खैरा की गिरफ्तारी के बीच सिद्धू बोले- ‘इंडिया' गठबंधन ‘ऊंचे पहाड़'...
मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, बसपा कार्यकर्ताओं की दिया जीत...
चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है: CEC राजीव...
अतीक, उसके भाई की हत्या में पुलिस की कोई गलती नहीं : यूपी सरकार की...