Saturday, Dec 02, 2023
-->
odisha extends lockdown till april 30th cm naveen patnaik coronavirus pragnt

ओडिशा: कोरोना से जंग अभी बाकी, 30 अप्रैल तक बढ़ा Lockdown

  • Updated on 4/9/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर भारत (India) में लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद इस वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा (Odisha) ने देशभर में लगे लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही ओडिशा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों की मदद में जुटी सेवा भारती

केंद्र से की यह अपील
राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने इसकी घोषणा की। सीएम पटनायक ने केंद्र सरकार (Central Govt) से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू ना करने का अनुरोध किया है। वहीं ओडिशा के सभी शिक्षण संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे।

भारत में डॉक्टर की मौत का मामला, कोरोना से था पीड़ित

देश में मरने वालों की संख्या 166
देश में हर दिन कोरोना वायरस का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद इस पर काबू नहीं हो पा रहा है। इस जानलेवा वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है।

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.