नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली (Delhi) एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रजत शर्मा (Rajat sharma) का अपने पद से इस्तीफा लोकपाल (Lokpal)ने मंजूर कर लिया है और इसके साथ ही उन्होंने डी.डी.सी.ए. को अलविदा कह दिया है। रजत शर्मा का डी.डी.सी.ए. में डेढ़ साल से अधिक समय का कार्यकाल विवादों से भरपूर रहा और पिछले साल चुनाव होने के कुछ दिन बाद ही विरोधियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
अरुण जेटली स्टेडियम में अब गौतम गंभीर के नाम से भी होगा स्टैंड, उद्घाटन कर कही ये बात
लोकपाल ने रजत शर्मा का इस्तीफा किया मंजूर रजत शर्मा ने इस महीने 16 नवम्बर को डी.डी.सी.ए. में दबाव और राजनीति का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन इसके अगले ही दिन डी.डी.सी.ए. के लोकपाल जस्टिस बदर दुरेज अहमद (Justice Badar Durrez Ahmed) ने शर्मा को अपने पद पर बने रहने को कहा। उसके लगभग 13 दिन बाद लोकपाल ने रजत शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर लिया।
दिल्ली के एलजी बैजल से मिले #DDCA चीफ रजत शर्मा, विवाद पर दी जानकारी
अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दें- रजत शर्मा रजत शर्मा ने लोकपाल को अपने ताजा इस्तीफे में कहा था कि वह उन्हें अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दें। उन्होंने साथ ही कहा था कि वह इस संगठन में नहीं रहना चाहते जिसमें इतने विवाद चलते रहते हैं। लोकपाल के 17 नवम्बर को रजत शर्मा के पद पर बने रहने के निर्देश को शीर्ष परिषद ने ठुकरा दिया था और कहा था कि रजत शर्मा को अब पद पर बने रहने का हक नहीं है।
महासचिव विनोद तिहारा के साथ था मतभेद रजत शर्मा के लगभग 20 महीने के कार्यकाल की एकमात्र बड़ी उपलब्धि यही रही कि राजधानी के फिरोजशाह कोटला मैदान का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेतली के नाम पर अरुण जेतली स्टेडियम रख दिया गया। इस दौरान उनके महासचिव विनोद तिहारा के साथ मतभेद सार्वजनिक होते रहे। हालांकि डी.डी.सी.ए. के चुनाव में रजत शर्मा और विनोद तिहारा कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे।
तिहारा को डी.डी.सी.ए. की कार्यकारी समिति ने अनुशासन आधार पर निलंबित भी किया था जिसे उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। तिहारा और शर्मा के बीच संबंध लगातार खराब होते चले गए और डी.डी.सी.ए. की शीर्ष परिषद ने भी शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ी, लाये गए रांची से दिल्ली...
राजधानी में Corona के कुल 197 नए मामले, 10 लोगों की मौत
किसानों ने देहरादून-दिल्ली हाईवे किया जाम, राजधानी की सीमाएं रही सील
दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर रैली की दी अनुमति,राकेश टिकैत ने...
हलवा सेरेमनी से बजट कार्यक्रम की शुरुआत,वित्त मंत्री समेत वरिष्ठ...
मोदी के मंच से नाराज ममता ने दिखाया तेवर, भाषण देने से किया मना
'पराक्रम दिवस' पर PM मोदी- नेताजी फौलादी इरादों वाले व्यक्ति
तमिलनाडु में PM पर गरजे राहुल- तमिलनाडु की बेज्जती करते हैं, CBI, ED...
Signal पर आए WhatsApp जैसे ये नए फीचर्स, अब यूजर्स को मिल सकेगी ऐसे...
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें