Wednesday, Mar 29, 2023
-->
one crore house tax notice sent to taj mahal

ताजमहल को भेजा एक करोड़ का हाउस टैक्स का नोटिस

  • Updated on 12/20/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आगरा में नगर निगम ने ताजमहल को एक करोड़ से अधिक रुपये का नोटिस भेजा है। नोटिस में गृहकर (हाउस टैक्स), जलकर और सीवर कर इत्यादि शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, अकेले गृहकर के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये का नोटिस पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है।

नोटिस में 15 दिन के अंदर यह गृहकर जमा करने को कहा गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, आगरा (एएसआई) के अधिकारियों के अनुसार, गृहकर का एक नोटिस एत्माद्दौला स्मारक को भी भेजा गया है। संरक्षित स्मारक एत्माद्दौला को यह नोटिस एत्माद्दौल फोरकोर्ट के नाम से भेजा गया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में अधीक्षक डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल और एत्माद्दौला के संबंध में भेजे गए नोटिस का जवाब देकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने कहा कि ताजमहल और एत्माद्दौला राष्ट्रीय स्मारक हैं और यह केंद्र और राज्य सरकार की संपत्ति हैं।

उन्होंने संभावना जताई कि नगर निगम द्वारा कर गणना के लिए लगाई गई एजेंसी की गलती से ऐसा हुआ होगा। पुरातत्व विभाग नगर निगम को जवाब भेजकर स्थिति स्पष्ट कर देगा। 

इस बाबत सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह ने बताया, ‘साईं कंस्ट्रक्शन कंपी को गृहकर गणना की जिम्मेदारी दी गई है। गूगल मैपिंग के चलते कुछ जगह गड़बड़ी पता चली है। इसकी जांच कराई जा रही है।’ 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.