नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में कोरोना मामलों की संख्या लगातार बनी हुई है। इस बीच कोरोना से जंग में तेजी से वैक्सीनेशन अभियान भी जारी है। इसी कड़ी में देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन मिलने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना है। एक ओर भारत में टीकाकरण की रफ्तार को धिमा बताया जा रहा है। लेकिन अब टिकाकरण को देखते हुए सरकार ने बता दिया है कि ये प्रयास कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई भी कसर नहीं छोड़ने वाली है।
विश्व स्वास्थय संगठन की टॉप वैज्ञानिक कोरोना के खिलाफ एक दिन में एक करोड़ टीकाकरण की हर ओर सराहना की जा रही है। विश्व स्वास्थय संगठन की टॉप वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने 1 करोड़ वैक्सीन लगाने की उपलब्धि हासिल करने की सराहना की और भारत को बधाई दी है।
डॉक्टर स्वामीनाथन ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने औसतन 50 फीसदी व्यस्क लोगों को टीका लगा दिया है। अब तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 62,17,06,882 से अधिक खुराक दी जा चुकी है और कल एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी। इस टीकाकरण अभियान में शामिल हजारों कर्मियों को बधाई।
देश में कुल मामलों की संख्या 3,26,49,947 देश में कोरोना के तीसरी लहर के कहर के बीच लगातार कोरोना मामलों की संख्या बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 46,759 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 31,374 ठीक हुए हैं और 509 की मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 3,26,49,947 हो गई है। वहीं कुल 3,18,52,802 ठीक हुए हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 3,59,775 है। कोरोना से अब तक कुल 4,37,370 लोगों की मौैत हो चुकी है।
वहीं राहत की बात है कि पिछले 24 घंटों में 1,03,35,290 लोगों की टीकाकरण हुआ और अबतक कुल 62,29,89,134 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
यहां पढे अन्य बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
जर्मनी ने राहुल की लोकसभा से अयोग्यता पर ‘संज्ञान लिया', भाजपा और...
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...
एलजी सक्सेना ने किसानों को मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार...
ललित मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब पीएम मोदी के बचाव में सामने...
मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को आरोपमुक्त करने संबंधी...
AAP ने देश भर में शुरू किया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान
मोदी ‘सरनेम' विवाद : ललित मोदी ने दी राहुल गांधी पर ब्रिटेन में...