देहरादून/ ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बदले जाने की अटकलों के बीच मंगलवार को धर्मपुर विधायक विनोद चमोली को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के नाम से जारी इस पत्र की जानकारी मिलने के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में तहकीकात शुरू हो गयी। बाद में भाजपा ने इस पत्र को फर्जी करार दिया और पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही।
मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उल्लेख हुआ कि मदन कौशिक के स्थान पर विनोद चमोली को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विनोद चमोली देहरादून में मेयर रहे हैं और अभी धर्मपुर से विधायक हैं।
पत्र का कंटेंट और इसकी भाषा हूबहू वही थी जिस तरह से अरुण सिंह द्वारा समय समय पर जारी किये जाते हैं। इस कारण भाजपा में हड़कंप मचना स्वाभाविक था। पार्टी के स्तर से जब शीर्ष नेतृत्व के बात की गई तो ऐसा कोई पत्र जारी करने से इनकार किया गया।
इसके बाद प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने वायरल हुए पत्र को लेकर खंडन जारी किया। कहा कि यह पत्र भ्रामक और फर्जी है। इसकी जांच करायी जाएगी। इसे लेकर वैधानिक कार्रवाई पर भी विचार चल रहा है। संभव है कि पुलिस को भी तहरीर दी जाए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी इसकी जांच कराने की बात कही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने की अटकलें लगाई जा रही है। इसी क्रम में फर्जी पत्र जारी होने को साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
Electoral Bonds के खिलाफ याचिकाओं को बृहद पीठ को सौंपने पर विचार...
बेमौसम बारिश से गेहूं की खड़ी फसल को नहीं पहुंचा ज्यादा नुकसान : कृषि...
अडानी मामले की JPC की मांग पर अडिग विपक्षी दलों ने संसद में किया...
केजरीवाल बोले- पीएम मोदी अगर दिल्ली जीतना चाहते हैं, तो उन्हें पहले...
पंजाब में शांति भंग कर रहे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की : भगवंत मान
अधीर का PM मोदी से आग्रह: Aadhaar और PAN को लिंक करने की समय सीमा...
होंडा की 2028 तक हर साल एक नया उत्पाद पेश करने की योजना
पांच प्रतिशत तक महंगे होंगे टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन
दिल्ली, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
राहुल गांधी का ओम बिरला से आग्रह: मंत्रियों के बेबुनियाद आरोपों का...