नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पाकिस्तान ने सोमवार को बताया कि उसने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं की विवादित टिप्पणियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराने के लिए भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया। विदेश कार्यालय (एफओ) ने एक बयान जारी कर बताया कि भारतीय राजनयिक से कहा गया कि ये बयान पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इनके चलते न केवल पाकिस्तान के लोगों, बल्कि दुनियाभर के मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं। एफओ ने भारतीय राजनयिक को बताया कि पाकिस्तान सरकार भारत में सत्तारूढ़ भाजपा के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के अत्यंत अपमानजनक बयानों की कड़ी निंदा करती है और इन्हें पूरी तरह से अस्वीकार करती है।
कश्मीरी पंडितों की हत्या से ध्यान भटकाने की कोशिश है जैन के खिलाफ मामला : संजय सिंह
उसने कहा, ‘‘भारतीय राजनयिक से कहा गया कि पाकिस्तान भाजपा सरकार द्वारा उक्त अधिकारियों के खिलाफ देर से और लापरवाह तरीके से अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की निंदा करता है। यह कार्रवाई मुसलमानों को पहुंची पीड़ा को कम नहीं कर सकती।’’ नयी दिल्ली में भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयानों के लिए अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को रविवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। वहीं, दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी नेतृत्व ने भाजपा से निष्कासित करने का फैसला लिया। टिप्पणियों को लेकर मुस्लिम समुदाय के विरोध के बीच भाजपा ने एक तरह से दोनों नेताओं के बयानों से किनारा करते हुए कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और उसे किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार्य नहीं है।
सेना, पुलिस के जरिए कश्मीर में शांति बहाल नहीं की जा सकती : फारूक अब्दुल्ला
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान भारत में ‘‘मुसलमानों के खिलाफ ङ्क्षचताजनक गति से बढ़ती सांप्रदायिक ङ्क्षहसा और घृणा’’ को लेकर बहुत ङ्क्षचतित है। एफओ ने कहा, ‘‘मुस्लिम विरोधी निंदनीय भावना का मुख्यधारा में तेजी से आना और ओछे ऐतिहासिक दावों का हवाला देते हुए मुसलमानों को उनके सदियों पुराने पूजा स्थलों से वंचित करने के बढ़ते प्रयास भारतीय समाज में गहराई तक समाए हुए पूर्वाग्रह के स्पष्ट परिणामों के अलावा और कुछ नहीं हैं।’’ पाकिस्तान ने भाजपा नेतृत्व और भारत सरकार से आग्रह किया कि वह भाजपा पदाधिकारियों की अशोभनीय टिप्पणियों की स्पष्ट रूप से निंदा करे और सुनिश्चित करे कि पैगंबर की गरिमा पर हमला करने के लिए उनके खिलाफ निर्णायक और ठोस कदम उठाकर उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए।
येस बैंक घोटाला: पूछताछ के लिए CBI बिल्डर अविनाश भोसले को लाई मुंबई से दिल्ली एफओ के अनुसार, पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत में ‘‘मुसलमानों के खिलाफ ङ्क्षहदुत्व से प्रेरित पूर्वाग्रह के खतरनाक तरीके से बढऩे’’ का संज्ञान लेने और ‘‘अल्पसंख्यकों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन’’ को रोकने के लिए भारतीय प्राधिकारियों पर दबाव बनाने की अपील की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पैगंबर के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणियों की रविवार को ङ्क्षनदा की थी। इन विवादित टिप्पणियों के कारण अरब देशों में ट्विटर पर भारतीय उत्पादों के बहिष्कार के लिए एक अभियान भी चलाया गया। सऊदी अरब, कतर, ईरान और कुवैत जैसे देशों ने भी इन टिप्पणियों की निंदा की है।
‘महादेव ऐप' मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता का शव कुएं से बरामद
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक साल में दूसरी बार सालाना शुल्क बढ़ाकर...
मायावती ने मोदी सरकार की गरीबों के लिए मुफ्त अनाज योजना पर किया तंज
गलती या घोटाला: यूको बैंक के ग्राहकों के खाते में अचानक आए 820 करोड़...
एनसीआरबी आकड़े : अपहरण के मामलों में भाजपा शासित यूपी रहा शीर्ष पर
बिहार : मानहानि के मामले में राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को एक साल...
अडाणी समूह ने सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण पूरा किया
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित न करें...
NGT ने प्रयागराज में पानी की कमी पर पर्यावरण मंत्रालय, NTPC को नोटिस...
अहमदाबाद से दुबई जा रहे विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया